{"_id":"619d3e737f02ba2a8e76c6b8","slug":"people-signed-friendship-with-child-line-with-officers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl90554847","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों संग लोगों ने हस्ताक्षर कर की ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों संग लोगों ने हस्ताक्षर कर की ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती’
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन से दोस्ती मुहिम के दौरान अधिकारियों को स्मृति चिह्न देते टीम सदस्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में चाइल्डलाइन की ओर से से दोस्ती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती कर बच्चों की मदद करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी कई अधिकारियों के कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान अधिकारियों के अलावा आम लोगों ने हस्ताक्षर कर चाइल्ड लाइन से दोस्ती की।
कार्यक्रम बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जेजेबी, डीपीओ के कार्यालय में आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से की गई। इस दौरान बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन प्रीति जौहर ने कहा कि बच्चों की समस्याओं का समाधान चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन से किया जाता है। वहीं संस्था की ओर से बच्चों के विकास व उन्हें खराब संगत से बचाने के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका मानसिक और शारीरिक विकास जरूरी है।
जिला बाल संरक्षण इकाई की आंचल ने बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत सभी बच्चों के अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़-कर अभियान में भाग लेने की भी अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों की समस्याओं और किसी प्रकार की सहायता के लिए लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. मोहिनी ने कहा कि मासूम बच्चों को उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के कानून बने हैं। डीपीओ की सीमा प्रसाद ने लोगों से भी आग्रह किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से दुकानों व ढाबों में कार्य करवाना गलत है। इस दौरान चाइल्ड लाइन से जानकी प्रसाद, सुमित सोनी व अन्य उपस्थित रहे।