फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People raised problems in Mohalla Sabha

Yamuna Nagar News: मोहल्ला सभा में लोगों ने उठाईं समस्याएं

Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
People raised problems in Mohalla Sabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। वार्ड नंबर चार की विजय काॅलोनी में श्रमिक मंडल के सचिव श्याम नारायण की ओर से मोहल्ला सभा की गई। सभा में कॉलोनी के मुद्दों को लेकर चर्चा और जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल मुख्यातिथि एवं वक्ता रहे। सभा ने कॉलोनी की समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।
काॅलोनी के श्याम नारायण, गालिब, सचिन, पवन, श्याम नारायण, संजय, बिट्टू, सोनू, राजू अशोक, आलम अली, शबाना, सुरेश, पिंटू, खुर्शिद, पवन, वीरेंद्र, इंतजार मोहम्मद खान, इसरार ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स व डेवेलपमेंट चार्ज के नाम पर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। लोगों से सभी प्रकार के शुल्क लेने के बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कॉलोनी में विकास के नाम शून्य है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि काॅलोनी में निगम के टिप्पर चालक कचरा लेने नहीं आते हैं। रीमा देवी, राजबरी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ऐसी व्यवस्था के कारण उनके घर रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों ने आना बंद कर दिया है। मामूली बारिश से गलियों व घरों में पानी भर जाता है। बदबू के कारण घर में रहना मुश्किल हो जाता है। मौसम बदलने के बाद अब मच्छर, मक्खी के साथ अन्य कीटों की भरमार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीटों के कारण हर घर में कोई न कोई बीमार रहता है। उन्होंने बताया कि अधिकतर कॉलोनी वासी श्रमिक हैं। जिस कारण वे महंगा इलाज नहीं ले सकते हैं। कॉलोनी की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को बताया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दिन ढलते ही कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। कार्यक्रम में कमल धीमान, महेश पासी, संजय मित्तल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रभारी संदीप गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed