{"_id":"69b71a2e0eed76edb50a4843","slug":"people-protested-against-the-derogatory-remarks-made-on-maharishi-valmiki-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152900-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रतापनगर। महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एससी समाज में आक्रोश देखने को मिला। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने रविवार को थाने में प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
कुछ दिन पहले बल्लेवाला के पूर्व सरपंच शिव कुमार पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद से एससी समाज के लोगों में भारी रोष है। इससे लेकर समाज के लोगों ने शिकायत देकर थाना प्रतापनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परंतु कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी है यदि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बारे में थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने कहा कि बल्लेवाला के पूर्व सरपंच के खिलाफ एससी समाज के लोगों ने शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर आरोपों की जांच कर रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।