{"_id":"660094192fb8e930a30312d8","slug":"people-played-holi-with-flowers-artists-gave-presentations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-116316-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लोगों ने खेली फूलों की होली, कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लोगों ने खेली फूलों की होली, कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां
Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रोटरी क्लब, रोटरी वूमेंस, इनरव्हील क्लब व ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज रोट्रैक्ट क्लब द्वारा शनिवार को शहर के त्रिवेणी गार्डन पैलेस में होली उत्सव मनाया गया। सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर पर्व मनाया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की वेशभूषा में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
शुभारंभ समाजसेवी व उद्योगपति संदीप गर्ग ने किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रिंसिपल अश्विनी ढींगरा, डॉ. सुदेश बंसल, पूजा माटिया, कुलवंत कौर पंजेटा, मोहित गर्ग, डॉ. शुभम सलूजा, हरजीत सिंह की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संदीप गर्ग ने कहा कि होली के अवसर पर देशभर में भारी मात्रा में पानी का दुरुपयोग होता है। इस समय दुनियाभर में पीने के पानी को लेकर तंगी महसूस की जा रही है।
ऐसे में हमें होली पर रंगों की बजाय फूलों से होली खेलकर पानी की बचत करनी चाहिए। जिससे हम पानी को व्यर्थ होने से बचा सके। उन्होंने कहा कि होली का पर्व अपने साथ अनेकों खुशियां लेकर आता है। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, डॉ. एससी सैनी, प्रधान मंजीत सिंह पंजेटा, सचिव जसवंत सिंह बंचल, विपिन शर्मा, डॉ. सोनिया शर्मा, मोहनलाल अरोड़ा, डॉ. सुदेश बंसल, डॉ. शुभम सलूजा आदि मौजूद रहे।