फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People of Luxibans imprisoned in homes, water from streets to fields outside

Yamuna Nagar News: लक्सीबांस के लोग घरों में कैद, बाहर गलियों से खेत तक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
People of Luxibans imprisoned in homes, water from streets to fields outside
गांव लक्सीबांस के लोग तीन दिन से जारी बारिश में घरों में कैद होकर रह गए हैं। क्योंकि घरों के बाहर गलियों से लेकर खेत जलमग्न हैं। इसके लिए ग्रामीण गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के आरोप लगा रहे हैं। गांव के सोहनलाल वाल्मीकि, पृथ्वी सिंह, मानसिंह, दरबारा राम, सुनील कुमार, कर्मसिंह, अमर सिंह, रामपाल, धर्मपाल, जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण तीन दिन की बारिश में गांव की गलियों में पानी भर गया है। इसमें गंदा पानी भी मिलकर लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थिति यह है कि हा तो ग्रामीण घर से बाहर निकल पा रहे है और ना ही घरों में रह पा रहे हैं। क्योंकि घरों में घुसे गंदे पानी से दुर्गंध के साथ जहरीले जीव निकल रहे हैं। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था करने को लेकर पंचायत व प्रशासन से समाधान की गुहार लगा चुके हैं, पर कार्रवाई नहीं हुई। अब बारिश का पानी घरों में आने से सामान खराब हो रहा है। बीमारी फैलने का भी डर है। उनकी मांग है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed