{"_id":"67df17a47c4bfb6aa507c860","slug":"people-of-hisar-have-high-blood-pressure-people-of-karnal-have-high-sugar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-134902-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हिसार के लोगों का ब्लड प्रेशर हाई, करनाल वालों को शुगर ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हिसार के लोगों का ब्लड प्रेशर हाई, करनाल वालों को शुगर ज्यादा
Sun, 23 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार, यमुनानगर। दूध, दही का खाना खाने वाले हरियाणा में लोग बड़ी संख्या में उच्च रक्तचाप व शुगर जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। 22 जिलों में 11 लाख 15447 लोगों की जांच में एक लाख 63954 लोग उच्च रक्तचाप व शुगर से ग्रस्त मिले हैं, जो जांच का 14.70 प्रतिशत है। यह आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। इनमें 39944 लोग ऐसे हैं जिन्हें उच्च रक्तचाप व शुगर दोनों बीमारी हैं। जिन जिलों में उच्च रक्तचाप के सबसे ज्यादा लोग मिले हैं उनमें हिसार पहले स्थान और करनाल व फरीदाबाद क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह शुगर से ग्रस्त लोगों में करनाल पहले, हिसार दूसरे व गुरुग्राम तीसरे पायदान पर है।
जानकारी के अनुसार गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) की पहचान के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में अभियान चलाया है। जिसके तहत 31 मार्च तक 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की उच्च रक्तचाप व शुगर की बीमारी की जांच की जानी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 22 जिलों में 20 फरवरी से 13 मार्च तक जिन लोगों की जांच की गई उनमें हजारों लोग उच्च रक्तचाप व शुगर से ग्रस्त मिले। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल, सब डिवीजन, सीएचसी व पीएचसी में 11 लाख 15447 लोगों की जांच की जा चुकी है। अभी अभियान पूरा होने में समय बाकी है इसलिए इन बीमारियों की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है।
अभियान के तहत हिसार में कुल 52696 लोगों की जांच की गई। जिनमें से उच्च रक्तचाप के 12644 व शुगर के 7065 मरीज मिले। सीएम सिटी करनाल में 61299 लोगों की जांच करने पर उच्च रक्तचाप के 10795 व शुगर के 7530 मरीज मिले। फरीदाबाद में 83205 लोगों की जांच करने पर 7744 लोगों में उच्च रक्तचाप व 4999 शुगर के मरीज मिले। गुरुग्राम में 77181 लोगों की जांच करने पर उच्च रक्तचाप के 7691 व शुगर के 5503 मरीज मिले। जिन जिलों में लोगों को एक साथ उच्च रक्तचाप व शुगर की बीमारी है उनमें भी हिसार पहले स्थान पर है। हिसार में 5175, दूसरे नंबर पर 4402 लोगों के साथ पलवल दूसरे व 3956 लोगों के साथ गुरुग्राम तीसरे नंबर पर है। यमुनानगर की बात करें तो यहां पर 71820 लोगों की जांच की गई, जिनमें से उच्च रक्तचाप के 5860 व शुगर के 3149 लोग मिले। 1824 लोग ऐसे हैं जिन्हें ये दोनों बीमारियां हैं। संवाद
विज्ञापन
-- --
चरखी दादरी के लोग सबसे स्वस्थ:
अब तक की गई जांच के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में चरखी दादरी के लोग सबसे स्वस्थ हैं। 13 मार्च तक चरखी दादरी में कुल टारगेट में से 19 प्रतिशत यानि 18485 लोगों की जांच की गई। इनमें से उच्च रक्तचाप के केवल 257 व शुगर के 218 लोग मिले। हिसार की स्थित इसलिए ज्यादा डराने वाली है क्योंकि यहां पर लक्ष्य के 12 प्रतिशत यानि 327150 में से 52696 लोगों की जांच ही हो पाई। इनमें से 24 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप व 13 प्रतिशत शुगर की चपेट में मिले हैं।
-- -- -- -- --
बीमारियों का उपचार करवा रहे हैं: कपिल कांबोज
स्वास्थ्य विभाग में एनसीडी के नोडल ऑफिसर डॉ. कपिल कांबोज ने बताया कि गैर संक्रामक रोगों की जांच के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जांच के दौरान बड़ी संख्या में उच्च रक्तचाप व शुगर के मरीज मिले हैं। जो लोग इनसे ग्रस्त मिले हैं उनका उपचार शुरू करवा दिया है। समय पर स्वास्थ्य जांच होने से बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके अलावा लोग खानपान पर ध्यान दें और सुबह- शाम सैर जरूर करें।
प्रदेश के 22 जिलों में हुई जांच में मिले हाई ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज:
जिला ब्लड प्रेशर शुगर दोनों बीमारी
अंबाला 4793 4232 3377
भिवानी 6413 4774 1935
चरखी दादरी 257 218 34
फरीदाबाद 7744 4999 3569
फतेहाबाद 2313 1676 1105
गुरुग्राम 7691 5503 3956
हिसार 12644 7065 5175
झज्जर 5653 3204 1448
जींद 3999 2495 1313
कैथल 2196 1927 751
करनाल 10795 7530 3069
कुरुक्षेत्र 2660 1578 1043
नारनौल 3082 1949 981
नूंह 1342 1442 371
पलवल 5588 3631 4402
पंचकुला 2306 1217 901
पानीपत 2198 1933 1451
रेवाड़ी 4828 2909 1184
रोहतक 2436 1988 623
सिरसा 1560 911 445
सोनीपत 1963 1373 987
यमुनानगर 5860 3149 1824
कुल 98251 65703 39944