फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People of Hindu organizations sitting on the highway read Hanuman Chalisa

हाईवे जाम कर बैठे हिंदू संगठनों के लोगों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People of Hindu organizations sitting on the highway read Hanuman Chalisa
People of Hindu organizations sitting on the highway read Hanuman Chalisa - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। उदयपुर हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आए। प्रतापनगर में रोष मार्च निकालने के बाद सौ से अधिक लोग एनएच-73ए (जगाधरी-पांवटा) के प्रतापनगर चौक पर जाम लगाकर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। साथ ही हत्यारोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला भी जलाया। संगठनों के लोगों ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान करीब 20 मिनट हाईवे जाम रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी लौट गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, जयकरण, विजय सिंगला, गीताराम कश्यप, महिपाल रोहिल्ला, वीरेंद्र, रविंद्र कुमार ने कहा कि उदयपुर में जिस तरह से कन्हैया लाल की हत्या की गई, वह निंदनीय है। इसके खिलाफ सरकार को कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। विश्व हिंदू परिषद् और अन्य सभी हिंदू संगठनों ने हत्याकांड के विरोध में प्रतापनगर में मार्च निकालकर रोष जताया। साथ ही हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी। उन्होंने मांग उठाई कि मामले में हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, ताकि अन्य कोई भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने की सोच भी न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed