{"_id":"5d45d8538ebc3e6ccd34765e","slug":"people-meet-mayer-yamuna-nagar-news-rtk5094285103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर साहब, चार ईंटों की दीवारों पर टिके मकान पर लगवाया जा रहा मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर साहब, चार ईंटों की दीवारों पर टिके मकान पर लगवाया जा रहा मोबाइल टावर
विज्ञापन
मेयर मदन चौहान को अपनी शिकायत बताते आजाद नगर के लोग
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर साहब, आजाद नगर की गली नंबर सात में एक व्यक्ति अपने मकान पर मोबाइल टावर लगवा रहा है। टावर को एक ऐसे मकान के ऊपर लगाया जा रहा है, जिसकी दीवारें मात्र चार ईंच की बनी हुई है। मकान का एक हिस्सा दलदल बने पानी में बना हुआ है। यदि इस मकान पर टावर लगाया गया तो यह कभी भी ढह सकता है। जिससे आसपास के घर तबाह हो सकते हैं। टावर से निकलने वाली तरंगों से उन्हें काफी नुकसान होगा। इसलिए उनकी गली में टावर लगने नहीं दिया जाए। यह गुहार आजाद नगर के बाशिंदों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर मदन चौहान के समक्ष लगाई। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि ऐसी स्थिति है तो टावर लगने नहीं दिया जाएगा।
आजाद ने काफी संख्या में लोग शनिवार को वार्ड नंबर दस पार्षद सुरेंद्र शर्मा के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर के समक्ष टावर को न लगने देने की गुहार लगाई। आजाद नगर की गली नंबर सात निवासी गुरमुख सिंह, लवली, मालती देवी, रीटा, ज्योति, संतोष, करनैल सिंह, कार्तिक, मधु, आशा, मंजीत, दीपू, कंवलजीत आदि ने बताया कि बिहार का एक व्यक्ति आजाद नगर की गली नंबर सात में मोबाइल टावर लगवा रहा है। टावर लगने से क्षेत्र के लोगों को बहुत नुकसान होगा। इससे निकलने वाली तरंगों के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इसके अलावा टावर ऐसे मकान के ऊपर लगाया जा रहा है, जो कभी भी ढह सकता है।
मेयर मदन चौहान ने लोगों को कहा कि नगर निगम एरिया में कोई भी गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जो कार्य वैध होगा, केवल वो ही होगा। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारी को इस संबंधित में जांच करने के निर्देश दिए। मेयर ने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि टावर लगाना गलत पाया गया तो उसे लगने नहीं दिया जाएगा। उसे तुरंत हटवा दिया जाएगा।