{"_id":"61be36b994079808ff3e32ea","slug":"people-getting-hurt-by-falling-in-the-potholes-of-the-road-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl932143122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
रायपुर डमौली जाने वाली सड़क की खस्ता हालत। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गांव नाहर ताहरपुर से रायपुर डमौली जाने वाली सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे। इसके बाद भी सड़क को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। सड़क की बुरी हालात के चलते अब ग्रामीणों में भी रोष पनपने लगा है।
सड़क के यह हालत पांच साल हैं। विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य भी करना उचित नहीं समझा। विभाग की अनदेखी के चलते सड़क में गड्ढे और गहरे होते जा रहे हैं। अब तो गड्ढ़ों में गंदा पानी भी भम गया, जिससे समस्या और भी विकट हो गई। ग्रामीण देवी सिंह, विशू, रणधीर सिंह, मनमोहन सिंह व इकबाल ने बताया कि पिछले पांच साल से विभाग ने सड़क पर मरम्मत कार्य भी कभी नहीं किया है, जिसकी वजह से पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।
क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को लेकर वे संबंधित विभाग से कई बार गुहार लगा चुके हैं। सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। सड़क की हालत जस की तस है। वहीं अन्य सड़कों की मरम्मत व निर्माण हो चुका है। यह एकमात्र ऐसी सड़क है जिसका अनिर्माण तो दूर पैचवर्क तक नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर करीब आधा दर्जन गांव हैं। सभी गांवों के ग्रामीण सड़क के गड्ढों से परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या जायज है। उन्हें सड़क के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बजट बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जल्द ही बनाने की मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद तुरंत बनाने का टेंडर भी लगा दिया जाएगा। -अजय भाटी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, छछरौली।