फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People came out on the road to protest against the accident and blocked the road

Yamuna Nagar News: हादसे के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम

Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
People came out on the road to protest against the accident and blocked the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गुमथला राव गांव में मंगलवार को डाक कांवड लेने जा रहे दो कावंड़ियों की करंट लगने से मौत होने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे के बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं पोस्टमार्टम न होने के कारण परिजनों को युवकों के शव नहीं मिल पाए। जिससे परिवार व ग्रामीण और ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए। जाम की सूचना पर एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार, थाना रादौर प्रभारी नरेंद्र सिंह, थाना जठलाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले बिजली निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतकों के परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए प्रदर्शन समाप्त कर जाम खोल दिया। गांव गुमथला निवासी बलिंद्र सिंह, शिवकुमार संधाला, महेंद्र सिंह, रामपाल, जितेंद्र मेहता, बोबी, सचिन, मोहनलाल ने बताया कि गांव में तार ढीली होकर लटक रहे हैं। इस हादसे के लिए बिजली निगम के कर्मचारी जिम्मेवार हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed