फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People call the SK Road the road with potholes

एसके रोड को लोग कहते हैं गड्ढों वाली सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
People call the SK Road the road with potholes
सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड की बिखरी बजरी व बने गड्ढे। - फोटो : Yamuna Nagar
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। अब लोग इस सड़क को गड्ढों वाली सड़क के नाम से जानने लगे हैं। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे जिले सहित उत्तर प्रदेश को दूसरे राज्यों से जोड़ता है। वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, पिहोवा, पानीपत सहित अन्य जिलों के लिए इसका प्रयोग सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार जाने के लिए लोग प्रयोग करते हैं। वहीं, औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन माल लेने व छोड़ने के साथ दूसरे राज्यों में जाते हैं। इसके लिए जिस कारण यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लेकिन अब इसे एसके रोड नहीं बल्कि गड्ढों वाली सड़क कहते हैं, चूंकि यहां पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बजरी उखड़कर बिखर चुकी है, दिनभर यहां धूल उड़ती है। आए दिन यहां कोई न कोई वाहन फंस जाता है। इन दिनों शुगर मिल में गन्ना ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढों के कारण पलट जाती है। जिससे लोग बहुत परेशान हैं, इसके लिए लोग प्रदर्शन तक कर चुके हैं। लोगों का कहा है कि यहां से गुजरना किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है।
विज्ञापन

मरम्मत मात्र खानापूर्ति
जेएमआईटी से त्रिवेणी चौक तक एसके रोड लंबे समय से टूटकर गड्ढे में बदल चुका है। क्षेत्र के लोग एसके रोड नया बनाने व बरसाती पानी निकासी की मांग करते आ रहे हैं लेकिन एसके रोड बनाने की बजाय पीडब्ल्यूडी सड़क के गड्ढों को भरने की लीपापोती कर रहा है। बुधवार को भी विभाग ने एसके रोड बनाने की बजाय खानापूर्ति कर दी। जिससे लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तरह कई बार मरम्मत की जा चुकी है लेकिन भारी वाहनों के कारण रोड दो दिन में टूटकर गड्ढों में बदल जाती है। इस बारे में अमित कांबोज, प्रेम मेहता, ओमप्रकाश संदुजा, लवली अरोड़ा, सुखदेव, राजू, हरनाम सिंह, श्यामलाल अरोड़ा, अमित अग्रवाल, मनप्रीत सिंह, सुशील वाल्मीकि, जवाहर लाल, दिवान चंद, बलदेव सिंह, अविनाश बंसल सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि एसके रोड पर नाममात्र मरम्मत की जा रही है। जिसका कोई लाभ नहीं होगा। इस प्रकार की मरम्मत से सड़क कुछ दिन बाद टूटकर फिर से बिखर जाती है।
-----
जिले की टूटी सड़कें दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है। जहां ज्यादा परेशानी है वहां प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।
भाकियू ने दूसरी बार दी हाईवे जाम करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव कांजनू में बुधवार को बैठक की गई। जिसमें टूटी सहारनपुर कुरुक्षेत्र सड़क को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू नेताओं ने प्रशासन को 20 मार्च की चेतावनी की याद दिलवाते हुए सड़क ठीक करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि सड़क ठीक कर लोगों को परेशानी से निजात नहीं दिलवाई गई, तो भाकियू आंदोलन शुरू करेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि एसके रोड बुरी तरह से टूटकर गड्ढों में बदल गया है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होना व भारी वाहनों का पलटना आम बात हो गई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को चेतावनी देते हुए कहा यदि इस अवधि तक एसके रोड ठीक नहीं किया गया तो भाकियू अनिश्चितकालीन सड़क जाम करेगी। इस दौरान जयपाल चमरोडी, विनोद डांगी, जिला संगठन सचिव रविंद्र पाल, उदय सिंह प्रधान रादौर, सुभाष चमरोड़ी उप प्रधान, बिजेंद्र राणा गोलनी प्रधान सरस्वती नगर, अशोक कांबोज युवा ब्लॉक अध्यक्ष, सतबीर मसाना, पवन गोयल दामला ब्लॉक महासचिव, ओमपाल कांबोज, मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed