{"_id":"66848b9c72ccdb1ea3052437","slug":"people-are-unhappy-with-the-garbage-collection-system-demand-to-cancel-the-contract-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121372-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कचरा उठान व्यवस्था से लोग नखुश, ठेका रद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कचरा उठान व्यवस्था से लोग नखुश, ठेका रद करने की मांग
Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था से रादौर के लोग नाखुश है। आरोप है कि रादौर के कई इलाकों में एक सप्ताह से डोर टू डोर कचरा उठान के लिए नगर पालिका के कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इससे नगर पालिका की ओर से हर माह लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी व्यवस्था ठप है। मामले में लोग मंगलवार को स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा को पत्र भेजकर काम का ठेका रद्द करने की मांग करेंगे।
रादौर के राजकुमार, संदीप कुमार, राजेश, रोहित, महेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से हर माह डोर टू डोर कचरा उठान पर आठ से दस लाख रुपये खर्च हो रहे है। बावजूद इसके एक सप्ताह से कचरा उठान का काम बंद है। गर्मी के मौसम में घर से कचरा उठान न होने लोगों का जीना दूभर हो गया है। घरों में एकत्रित कचरे से निकलती बदबू से लोग तंग है।
कई बार शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि इसका खामियाजा रादौर के हजारों लोग भुगत रहे हैं। इसलिए स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा को मंगलवार को इस बारे में पत्र भेजकर ठेका रद्द करने की मांग होगी। साथ ही इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार तक कचरा उठान व्यवस्था ठीक हो जाएगी। ठेकेदार को रादौर के हर घर से कचरा उठान के आदेश दिए गए हैं।- गोविंद, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका रादौर।