{"_id":"66736ee5b4c8897d97002b94","slug":"people-are-troubled-by-errors-in-family-and-property-id-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120705-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैमिली, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैमिली, प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों से लोग परेशान
Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरकार ने जिला प्रशासन को प्रतिदिन समाधान शिविर लगाने के आदेश दिए हैं। जिसके तहत बुधवार को भी लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर सुबह नौ से 11 बजे तक लगा। शिविर में जिलेभर से लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंचे।
शिविर में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं। अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया था। जबकि अन्यों के लिए अधिकारियों को समाधान करने के आदेश दिए गए हैं। शिविर में अधिकांश लोग प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी सब आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राशन वितरण, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे। बुधवार को शिविर में 74 लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का मौके पर ही करवा दिया गया।
एडीसी एवं नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने कहा कि शिविर में मुख्यत: लोग प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय संबंधित मकान का नक्शा, नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई इत्यादि की समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। परंतु कुछ लंबी प्रक्रिया वाले मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। इनका समाधान भी अधिकतम एक सप्ताह तक कर दिया जाएगा। वहीं अपराध व पुलिस से संबंधी शिकायतें एसपी गंगाराम पूनिया ने सुनी।
शिविर में शास्त्री नगर काॅलोनी निवासी अशोक कुमार बुढ़ापा पेंशन की समस्या लेकर पहुंचे। जिनकी मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन कमी ठीक करवा कर दी। वहीं गांधी नगर निवासी पिंकी आधार कार्ड अपडेट करने की शिकायत लेकर पहुंची। कर्मचारियों ने मौके पर ही उनका आधार कार्ड अपडेट कर दिया। गांधी नगर की गीता देवी, विकास नगर की वीणा रानी, आजाद नगर धर्मवीर, मीनाक्षी के परिवार पहचान पत्र की कमियां दूर कर ठीक कर दी गई।
कैंसर पीड़ित गांव छौली निवासी वेद प्रकाश का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। एसपी गंगाराम पूनिया ने पुलिस संबंधित शिकायतों का मौके पर थाना प्रभारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में संयुक्त आयुक्त नीलम मेहरा, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीएमसी विजय पाल यादव, बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र बनकट, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।