फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are suffering due to dirt and waterlogging

Yamuna Nagar News: गंदगी और जलभराव से परेशान हो रहे लोग

Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to dirt and waterlogging
आजाद नगर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। आजाद नगर की गली नंबर पांच में पिछले करीब एक महीने से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्रवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह आरोप लोगों ने लगाया है। नालियों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बंद हो गई है, जिससे बदबू और जलभराव की स्थिति बनी हुई है
आजाद नगर की गली नंबर पांच निवासी रश्मि, सोनिया, नीतू, वंदना, कमलेश, सुरिंद्र मल्होत्रा, निशा और परवीन का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। घरों के सामने गंदा पानी जमा रहने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर हालात देखने तक नहीं आया। कुछ दिन पहले निगम की ओर से केवल दो कर्मचारी नाली साफ करने आए थे, लेकिन वे भी आधी-अधूरी सफाई कर खानापूर्ति करते हुए लौट गए। इसके बाद आज तक कोई भी सफाई कर्मचारी दोबारा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गली में जगह-जगह कूड़ा और नालियों में जमी गंदगी के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। बरसात या हल्की बारिश होने पर स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे नगर निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं किसफाई में कोई कोताही न बरतें। यदि कर्मचारी स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed