{"_id":"66a04ce16c0d9759ef05a5d6","slug":"people-are-not-getting-e-kyc-done-at-ration-depots-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122498-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राशन डिपो पर ई-केवाईसी नहीं करवा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राशन डिपो पर ई-केवाईसी नहीं करवा रहे लोग
Wed, 24 Jul 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राशन कार्ड धारक डिपो पर अपना ई-केवाईसी नहीं करवा रहे। राशन डिपो धारकों की तरफ से लोगों को बार-बार केवाईसी कराने के लिए मैसेज भेजा जा रहा है, लेकिन लोग डिपो तक नहीं आ रहे। केवाईसी नहीं कराने वालों का राशन भी बंद हो सकता है। हालांकि केवाईसी के दौरान काफी लोगों के फिंगर प्रिंट भी स्कैन नहीं हो रहे है। इस तरह की दिक्कत ज्यादातर बच्चों व बुजुर्गों में आ रही है।
जिले में करीब दो लाख 40 हजार राशन कार्ड धारक हैं। परंतु इनमें से अभी तक एक लाख 40 हजार लोगों ने डिपो पर जाकर अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। दरअसल ई-केवाईसी इसलिए किया जा रहा है ताकि डिपो से राशन लेने वाले लोगों की सत्यता जांची जा सके। वह इसलिए क्योंकि काफी लोग ऐसे भी हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन परिवार के सदस्य उनके नाम का राशन सालों बाद भी डिपो से ले रहे हैं।
इसके अलावा हजारों लोग ऐसे हैं जिनका राशन कार्ड तो यमुनानगर का बना हुआ है, लेकिन उनके परिवार के सदस्य गांव या शहर छोड़ कर दूसरे जिलों व राज्यों में जा चुके हैं। इनमें ऐसे भी लोगों की कमी नहीं है जिन्होंने वहां पर अपना अलग से राशन कार्ड बनवा रखा है। परंतु उनका राशन उनके परिजन गलत तरीके से ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के सदस्यों का ई-केवाईसी कराने का निर्णय लिया था। हालांकि ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख पहले 30 जून निर्धारित की गई थी। अभी भी केवाईसी हो तो रही है लेकिन आखिरी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
साथ ले जाना होगा आधार कार्ड
ई-केवाईसी कराने के लिए राशन कार्ड धारक के के परिवार के प्रत्येक सदस्य को डिपो पर जाना होगा। सभी को अपने साथ आधार कार्ड ले जाना होगा। डिपो पर रखी पीओएस मशीन में पहले आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद सदस्य के हाथों के फिंगर प्रिंट स्कैन किए जाएंगे। सफलतापूर्वक होते ही केवाईसी हो जाएगा।
सूची मुख्यालय भेज देंगे : डीएफएससी
डीएफएससी अशोक कुमार ने बताया कि सभी डिपो पर राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। यह सभी के लिए जरूरी है। यह सही है कि काफी लोगों के फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं हो रहे हैं। जिनके फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं हो रहे और जो केवाईसी नहीं कराएंगे उनकी लिस्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी जाएगी। आगामी निर्णय वहीं से लिया जाएगा।