{"_id":"68a4cf99f18029872f00c794","slug":"people-are-getting-troubled-due-to-waterlogging-in-shadipur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142487-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादीपुर में जलभराव से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादीपुर में जलभराव से लोग हो रहे परेशान
Wed, 20 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
शादीपुर गांव में जानकारी देते कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव शादीपुर में बारिश के पानी से हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। बारिश के पानी की निकासी का ठोस प्रबंध न होने से गलियों व सड़कों पर जलभराव हो गया है। लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कत हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने शादीपुर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और हालात की जानकारी की।
त्यागी ने कहा कि शादीपुर ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में बरसात में यही हालात हो जाते हैं। कई वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन न तो नगर निगम और न सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर केवल दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मामूली बारिश से गलियां पानी से भर जाती हैं। छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बुजुर्ग घर से बाहर नहीं निकल पाते है।