फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are getting benefits of schemes: Chauhan

योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ : चौहान

Sun, 26 Jan 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
People are getting benefits of schemes: Chauhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर निवर्तमान मेयर मदन चौहान की ओर से अपने कार्यालय में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान निवर्तमान मेयर चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निवर्तमान मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा समेत अनेक भाजपा नेताओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भंडारे में शहर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा सरकार की हर नीति जन हित में है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा मेयर पद के लिए जिस भी प्रत्याशी को खड़ा करेगी, उसकी जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में हमने हर नियमित कॉलोनी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाने का कार्य किया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरकार सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का कार्य बखूबी से कर रही है। इस मौके पर रामनिवास गर्ग, रोचक गर्ग, डिप्टी मेयर रानी कालडा, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री कृष्ण सिंगला, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड, यमुना मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष शुभम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed