{"_id":"656e33a07320326d420904b0","slug":"people-angry-with-muzaffarpur-during-street-construction-blocked-nh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-10044-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गली निर्माण के दौरान मारपीट से गुस्साए लोग, एनएच किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गली निर्माण के दौरान मारपीट से गुस्साए लोग, एनएच किया जाम
विज्ञापन
जगाधरी। गली निर्माण के दौरान हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने लघु सचिवालय के सामने अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि जाम मात्र दस मिनट रहा, लेकिन इससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। लोगों के हाईवे पर पहुंचने की सूचना पर अधिकारी उन्हें मनाने पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और एएसपी से मिलवाया।
बता दें कि इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चिट्टा मंदिर कॉलोनी निवासी डीसी से मिलने पहुंचे थे। डीसी के न मिलने पर लोग एसपी से मिलने पहुंचे लेकिन वे भी नहीं मिले। जिसके बाद वे एएसपी से मिलने गए तो कर्मचारियों ने उन्हें लौटा दिया। किसी अधिकारी द्वारा उनकी बात न सुनने से लोग गुस्सा गए और अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। अधिकारियों ने लोगों को एएसपी से मिलवाया। जिसके बाद वे घर लौट गए।
ठेकेदार नियमों के खिलाफ गली की खोदाई कर निकाल रहा मिट्टी
इस मामले में चिट्टा मंदिर क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने एएसपी को शिकायत दी है। शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि चिट्टा मंदिर क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी में उनकी गली का निर्माण करवाया जा रहा है। परंतु ठेकेदार नियमों के खिलाफ गली की खोदाई करके मिट्टी निकाल रहा है। जिससे गली काफी नीची हो गई है और उनके मकान के गेट काफी ऊपर हो गए हैं। नियमों के खिलाफ जाकर ठेकेदार गली की खोदाई कर रही है। ठेकेदार गली की मिट्टी एक व्यक्ति के निजी प्लॉट में भरी जा रही है। इस बार जब उन्होंने खोदाई करने आए जेबीसी चालक से पूछा तो ठेकेदार व प्लाॅट मालिक झगड़े पर उतर आए। मनोज ने शिकायत पर आरोप लगाया कि गली में गहरी खोदाई करने का विरोध करने पर प्लाॅट मालिक ने अपने बेटे के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बेटी व भतीजी उसे बचाने आई तो आरोपियों ने लड़कियों से बदतमीजी की और अभद्रता की। जब गली के अन्य लोग एकत्र हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर यमुनानगर में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी रोजाना उस सहित उसकी, भतीजी व परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने बात सुनने के बाद लोगों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के आश्वासन के बाद लोग लौट गए।