फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Peleo channels helpful for curbing flood situation

बाढ़ और पेयजल संकट से निपटने में कारगर सरस्वती के पैलियो चैनल

Wed, 16 Oct 2013 04:34 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 16 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
Peleo channels helpful for curbing flood situation
हजारों वर्ष पहले आए भूकंप से जमीन में समा गई सरस्वती नदी के जल मार्ग प्रदेश में बाढ़ कंट्रोल और पेयजल संकट को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


भू वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में जमीन के नीचे मौजूद पैलियो चैनल (जमीन के नीचे मौजूद प्राचीन जलमार्ग) का पता चला है। इस पर उत्तरी हरियाणा में सर्वे करने के बाद अब वैज्ञानिक शेष हरियाणा में सर्वे कर रहे हैं। हजारों वर्ष पूर्व सरस्वती आदिबदरी से निकलकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरती थी।
विज्ञापन


उपग्रहों चित्रों की मदद से भू वैज्ञानिकों ने हरियाणा प्रदेश में जमीन के नीचे गहराई में मौजूद सरस्वती नदी के प्राचीन जलमार्गों का पता लगाया है। अधिकतर चैनल सूखे हुए हैं, जिनमें मानसून सीजन के दौरान पानी आता है। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में इन चैनलों की भरमार है। ये चैनल इतने लंबे और विशाल हैं कि इनमें अथाह जल स्टोर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सीजन में बाढ़ आने पर बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह जाता है। इस पानी को स्टोर करने का अभी तक कोई इंतजाम नहीं है। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक बाढ़ आने पर बोरवेल के जरिये इन चैनल में पानी पहुंचाया जा सकता है और इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

पानी की कमी होने पर इसे पंपिंग कर बाहर निकाला जा सकता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन हरियाणा स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर ने उत्तरी हरियाणा में जमीन के नीचे मौजूद चैनलों का सर्वे किया है। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक इन चैनल का नेटवर्क तैयार कर पानी को नदी तक भी पहुंचाया जा सकता है।  


हर साल बाढ़ और पेयजल संकट
यमुना नदी में लगभग हर साल बाढ़ आती है। इस दौरान पहाड़ों से आने वाला यमुना का पानी यमुनानगर और अन्य जिलों में यमुना के किनारे हजारों एकड़ जमीन में खड़ी फसल को बर्बाद कर देता है। वहीं, दक्षिण हरियाणा के अधिकतर जिलों में साल भर पेयजल संकट बना रहता है। इन जिलों में यमुना नहर के माध्यम से पीने का पानी पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed