फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Peace committee constituted to resolve Jaidhar dispute, Yamunanagar

जयधर विवाद हल करने के लिए शांति समिति गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Peace committee constituted to resolve Jaidhar dispute, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव जयधर में चल रहा विवाद शांत करने के लिए लघु सचिवालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गांव में शांति बनाए रखने को शांति कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल किए गए। मृतक जीशान के परिवार को पुलिस विभाग की ओर से 51000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सर्वधर्म समाज भी मृतक जीशान के परिवार की आर्थिक मदद करेगा।
बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे भरोसा जताया और जयधर शांति कमेटी बनाई गई। कमेटी में मुस्लिम समुदाय की ओर से राव मजीद खान, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद सलीम खान, मोहम्मद लियाकत अली, मोहम्मद अब्दुल सत्तार, मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद आबिद हसन, मोहम्मद जाहिद हसन, मोहम्मद इस्पाक व दिन मोहम्मद फजरू को शामिल किया गया। वहीं दूसरी ओर से चौधरी सुनील कुमार, चौधरी रामकुमार, मास्टर चौधरी संजीव कुमार, चौधरी दयाराम, लाला वीरेंद्र गर्ग, ओम कुमार, चौधरी सुरेश कुमार, सरदार बलदेव सिंह, चौधरी ब्रह्मपाल ठेकेदार व मास्टर साहब सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इन सब ने बताया कि यह कमेटी गांव में शांति बहाल रखेगी। यदि कोई छोटा या बड़ा मुद्दा आता है तो उसे अपने स्तर पर सुलझाएगी। जरूरत पड़ी तो ही जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि कमेटी गांव के माहौल का ध्यान रखेगी। कोई भी त्योहार हो उस पर यह कमेटी संतुलन बनाने का काम करेगी। किसी भी त्योहार से पहले उसे मनाने को लेकर यह लोग आपस में चर्चा करेंगे। उप पुलिस अधीक्षक जगाधरी राजेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत का यह फैसला ऐतिहासिक है। पंचायत का यह सकारात्मक संदेश प्रदेश ही नहीं देश में जाएगा कि किस तरह गांव के लोगों ने अपने गांव के माहौल को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट जब्बार ने कहा की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया की पोस्ट को फॉरवर्ड करने की बजाय उसकी हकीकत तक जाए। इसी तरह विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं की पुलिस ने गांव की शांति के लिए बेहतरीन काम किया। सर्वधर्म समाज की सकारात्मक पहल पर पुलिस विभाग द्वारा लड्डू बांटकर सबका मुंह मीठा करवाया गया।

यह है पूरा मामला
गांव जयधर में बकरीद से पहले ही पशु बलि के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने गांव में शांतिपूर्वक विरोध जताया था। इस बारे में उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भी अवगत करवाया गया था। इसके बाद गांव में पुलिस तैनात की गई थी। 21 जुलाई की रात को जयधर निवासी एक युवक के घर के आगे पॉलीथिन में मांस के टुकड़े मिले। इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया। मांस के टुकड़े मिलने के लगभग दो घंटे बाद जयधरी निवासी विपिन अपने दोस्त विशु के घर जन्मदिन के मौके पर आया था। आरोप है कि उसे गांव के कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसको दुकान में बंद कर उसके मुंह में मांस ठूंसने का भी प्रयास किया। वहीं, सोशल मीडिया पर तीन भड़काऊ आडियो क्लिप वायरल होने की बात भी सामने आई थी। 23 जुलाई को विवाद के बीच जयधर निवासी जीशान ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजनों ने कुछ युवकों पर उसे धमकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद कर कुछ अन्य पर केस दर्ज किया था। तब से मामला शांत नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed