Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patron Satish Saluja honored with Lifetime and Sushant Saini Young Entrepreneur Award

संरक्षक सतीश सलूजा को लाइफटाइम व सुशांत सैनी युवा उद्यमी अवॉर्ड से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Patron Satish Saluja honored with Lifetime and Sushant Saini Young Entrepreneur Award
यमुनानगर में चैंबर ऑफ कॉमर्स की अवार्ड सेरेमनी में उद्योगपतियों को सम्मानित करते प्रधान डॉ. एमक? - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का स्वर्ण जयंती साप्ताहिक समारोह शनिवार को संपन्न हो गया। एक निजी होटल में चैंबर संरक्षक व संस्थापक सदस्य सतीश सलूजा की अध्यक्षता में अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड और सरस्वती शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर चैंबर की नई डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान डॉ. एमके सहगल ने कहा कि सफलता पाने के लिए विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कोई भी काम मुश्किल हो या आसान, अगर उसे शुरू करने से पहले सही तैयारी कर ली जाए तो सफलता प्राप्त करने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। तैयारी के साथ ही कड़ी मेहनत और गलतियों से सीख लेकर व्यक्ति आगे बढ़े तो लक्ष्य पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चैंबर के निर्माण और विकास में अमूल्य भूमिका के लिए संरक्षक सतीश सलूजा को लाइफटाइम (आजीवन) योगदान पुरस्कार दिया गया। 90 साल से ऊपर सक्रिय उद्यमी पुरस्कार कमल इनकोन के संस्थापक बीआर कमल को दिया गया। दीर्घकालिक पारिवारिक योगदान के लिए ओरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के आयरन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड जोड़ियां, चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, सीबीएम इड्ब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया गया। इस्जेक हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड, यमुना पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, पॉलीप्लास्टिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड व अपर इंडिया स्मेल्टिंग एंड रिफाइनरी वर्क्स को राज्य से बाहर उनके उद्योगों के विस्तार करने के लिए पुरस्कृत किया गया। ई-सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के विशाल मेहता को पहली पीढ़ी के सफल उद्यमी पुरस्कार से नवाजा गया। क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशांत सैनी को युवा उद्यमी का अवॉर्ड दिया गया। तत्पश्चात ईरोल एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर निधि सलूजा को सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी पुरस्कार से नवाजा गया। आइरिस लर्निंग्स से श्रुति मालिक ओबेरॉय व ब्लूमबर्ग स्कूल के चिराग विनायक को सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमएसएमई के संयुक्त निदेशक वीपी सिंह आहलूवालिया को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार दिया गया। कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. विजय विवेक को भी सम्मानित किया गया। जिले के प्रतिष्ठित व्यक्ति डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, डॉ. एसएल सैनी, डॉ. श्याम लाल व मदन लाल जैन को समाज के लिए सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। चैंबर को सेवा प्रदान करने के लिए सीए हिमांशु बजाज को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed