{"_id":"66a444979b29b1cf5e074704","slug":"patients-kept-wandering-due-to-doctors-strike-operations-also-stopped-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122686-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डाक्टरों की हड़ताल से भटकते रहे मरीज, आपरेशन भी रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डाक्टरों की हड़ताल से भटकते रहे मरीज, आपरेशन भी रुके
Sat, 27 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकारी डॉक्टर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल होने के कारण मरीज भटकते रहे। डॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल से ओपीडी के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों का कार्य भी प्रभावित हुआ। वहीं इलाज इस दौरान एनएचएम के तहत लगे डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया। हालांकि पीएमओ की तरफ से कुछ रेगुलर डॉक्टरों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई थी, लेकिन एक-दो को छोड़ कर कोई भी डॉक्टर अपने केबिन में नहीं दिखा। दूसरे दिन भी जिले में किसी मरीज की सर्जरी नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल व सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में ही 49 में से 32 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिला नागरिक अस्पताल में कुल 29 डॉक्टर हैं, जिनमें से सात ही ड्यूटी पर रहे बाकी कि 22 हड़ताल पर रहे। वहीं जगाधरी अस्पताल में 14 में से 9 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। बाकी बचे में पांच में से एक डॉक्टर सीसीएल पर चल रहे हैं। इसी तरह सभी सीएचसी में कुल 37 डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें से 31 हड़ताल पर रहे। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कुल पांच गर्भवतियों का प्रसव हुआ। इनमें से चार का प्रसव सामान्य व एक सर्जरी से हुआ। इसके अलावा कोई पोस्टमार्टम केस भी नहीं था। नौ लोगों ने अपना एमएलसी बनवाया। वहीं डिस्ट्रिक रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत रोहतक मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमडी कर रहे डॉक्टर विजय विवेक ने भी बतौर स्टूडेंट ओपीडी में मरीजों की जांच की। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि एसोसिएशन व सरकार के बीच जिन मांगों पर सहमति बनी थी वह अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। अब तक दो दिन की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है। जिन मांगों को सरकार ने पूरा करने का आश्वासन दिया था उसका नोटिफिकेशन भी सरकार ने जारी नहीं किया।
-- -- -- -- -
सभी मरीजों की जांच की गई: दिव्या मंगला
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ। रेगुलर डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों की जांच की। मरीजों की जांच में समय जरूर लगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जिले में जिला, सब डिवीजन अस्पताल व सीएचसी में हड़ताल पर रहे डॉक्टर
अस्पताल स्टाफ अनुपस्थित
सिविल सर्जन कार्यालय 6 1
जिला अस्पताल 29 22
जगाधरी अस्पताल 14 9
सीएचसी रादौर 4 3
सीएचसी सरस्वतीनगर 4 4
सीएचसी नाहरपुर 2 2
सीएचसी प्रतापनगर 4 2
सीएचसी छछरौली 5 4
सीएचसी बिलासपुर 12 10
सीएचसी साढौरा 1 1
सीएचसी अकबरपुर 5 5
-- -- -- -- -- -
नहीं मिले हड्डी रोग के डॉक्टर : जोगिंद्र कौर
तारूवाला गांव की जोगिंद्र कौर ने बताया कि वह सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में दवाई लेने आई थी। उसके घुटनों में दर्द है। हड्डी वाले डॉक्टर से चेकअप कराना था। इसके अलावा आंखों का चेकअप दूसरे डॉक्टर से कराना था। परंतु हड्डी रोग के डॉक्टर नहीं मिले। स्टाफ ने उसे बताया कि डॉक्टर दो दिन से हड़ताल पर हैं।
ओपीडी में चेकअप के लिए करना पड़ा काफी इंतजार : किशन
रूप नगर कॉलोनी के किशन ने बताया कि वह 10 बजे अस्पताल में अपनी पत्नी वैजयंती देवी को लेकर आया था। उसे अस्पताल में आकर पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। दूसरे डॉक्टर से चेकअप कराना पड़ा। ओपीडी में चेकअप कराने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नहीं मिले: कलावती
प्रतापगढ़ चनेटी गांव की कलावती ने बताया कि उसके पित्त में पत्थरी थी। उसने पित्त का ऑप्रेशन कराया था। इसकी अभी दवाई चल रही है। शुक्रवार को वह दवाई लेने के लिए अस्पताल में आई थी, लेकिन जिससे आपरेशन कराया था वह डॉक्टर नहीं मिले। बताया गया है कि वह हड़ताल पर हैं।