फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patients faced difficulties due to the doctors' strike

Yamuna Nagar News: चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों ने झेली परेशानी

Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Patients faced difficulties due to the doctors' strike
अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिला नागरिक अस्पताल में दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। साथ ही बाहर से जो डॉक्टर बुलाए गए वह केवल दवा रिपीट करके ही मरीजों को दवा काउंटर पर भेजते रहे। वहीं पूरे दिन में सिर्फ तीन ऑपरेशन हो सके।
सुबह 11 बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी 75 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी थी। अस्पताल में दोपहर तक भी जिन कुर्सियों पर बैठने तक की जगह नहीं होती थी, वहां आज लगभग सन्नाटा पसरा था। डॉक्टरों की हड़ताल से ऑपरेशन सेवा प्रभावित रही। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि हड़ताल पर गए चार डॉक्टर काम पर लौटे हैं। इस तरह से 94 में से 62 डॉक्टर ही हड़ताल पर रहे। उधर हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है यदि वार्ता में बात नहीं बनी तो उनकी हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में 2000 से भी कम लोगों की ओपीडी हुई। सोमवार को अस्पताल में 2100 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी हुई थी। मंगलवार को ईएनटी डॉ. शशि ने पोस्टमार्टम किए। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के जिला प्रधान डाॅ. पुनीत कालरा ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। इधर-उधर से डॉक्टरों की व्यवस्था करके मरीजों का चेकअप किया जा रहा है। केवल कागजों में ओपीडी की संख्या दिखाई जा रही है। जहां से डॉक्टर आए हैं, वहां भी तो काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर नहीं है। हमने डॉक्टरों की व्यवस्था कर रखी है। ओपीडी में कोई कमी नहीं आई है। हड़ताल पर गए गए चार डॉक्टर भी वापस लौटे हैं। आज केवल 62 डॉक्टर ही हड़ताल पर रहे। अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई।

- डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।

अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed