फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pataleshwar Mahadev temple is the center of faith

Yamuna Nagar News: आस्था का केंद्र है पातालेश्वर महादेव मंदिर

Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pataleshwar Mahadev temple is the center of faith
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बूड़िया के गांव दयालगढ़ में सदियों पुराना शिव मंदिर स्थित है। यह श्री ज्योर्तिलिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस पौराणिक व ऐतिहासिक मंदिर की काफी मान्यता है। यह मंदिर स्वयं में कई रहस्य व कथाएं समेटे हुए हैं।
सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर में देवों के देव महादेव शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। स्वयं-भू शिवलिंग होने के कारण इसका नाम पातालेश्वर महादेव पड़ा है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल के समय का बताया जाता है।
विज्ञापन

हालांकि यहां शिवलिंग प्रकट होने के समय की किसी के पास कोई सटीक व पुख्ता जानकारी या अभिलेख नहीं है। वहीं मंदिर में एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव बावड़ी भी है। जो पाताल लोक से कहां तक है इसका खुलासा तक कोई नहीं कर पाया है। इस मंदिर को लेकर दयालगढ़, बूड़िया, जगाधरी सहित जिलावासियों की ही बल्कि दूसरे जिलों व राज्यों के लोगों में भी भारी आस्था है। शिवरात्रि व सावन में यहां बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्गुन माह की महाशिनरात्रि व श्रावण माह की शिवरात्रि पर स्वयं-भू शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगती है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. जनार्दन शर्मा ने बताया कि यहां विभिन्न राज्यों व विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। स्वयं-भू शिवलिंग के रूप में विराजमान पातालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
पहले यहां के कुएं से निकलता था दूध
मंदिर प्रांगण में एक शिव बावड़ी है। जहां भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित है। वहीं बावड़ी में एक अत्यंत प्राचीन कुआं भी है। भले ही क्षेत्र में सूखा पड़ जाए, लेकिन यहां पानी कभी नहीं सूखता है। मंदिर के पुजारी मुकेश गौतम ने बताया कि प्राचीन काल में जब क्षेत्र में अकाल पड़ जाता था, तो लोग इसी बावड़ी से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते थे। ऐसा करते करते जब भगवान शंकर की जलहरी भर जाती थी तो बारिश होने लगती थी। इसके अलावा यहां स्थित प्राचीनतम पाताल कुआं भी रहस्य पूर्ण है।

जगतगुरु शंकराचार्य ने किया था तप

डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि 1985 में यहां जगन्नाथपुरी गोवर्धन पीठ से जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निरंजन देव तीर्थ पधारे थे। स्वामी महाराज ने यहां कुछ दिन तप किया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर को एक सिद्ध पीठ बताया था। जगतगुरु ने इतिहास के कई सुनहरे पन्नों खंगालते हुए इस स्थान से जुड़े कई रहस्य उजागर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed