{"_id":"663ab0e1a0fa49236a0d1627","slug":"passengers-upset-due-to-cancellation-of-trains-and-change-in-routes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118615-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेनें रद्द होने और रूट बदलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेनें रद्द होने और रूट बदलने से यात्री परेशान
Wed, 08 May 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 08 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। किसान आंदोलन के कारण बेपटरी हुई रेल व्यवस्था तीन सप्ताह बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। रेलवे को रोजाना ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही है। इसके चलते रेलवे ने विभिन्न रूटों की दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी है। तमाम ट्रेनों का संचालन रास्ता बदल कर किया जा रहा है। ट्रेनों की कमी व पंजाब रूट के लिए गाड़ियां न मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में यात्रियों को अंबाला में ट्रेन छोड़कर बस, कार, टैक्सी व अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे धन के साथ समय की बर्बादी हो रही है। रूट बदलकर चल रही गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही है। एक तरफ ट्रेनों की कमी और अन्यों के लिए घंटों का इंतजार यात्रियों को खल रहा है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को रात रात भर स्टेशन पर बैठना पड़ रहा है। अधिकांश गाड़ियां निर्धारित समय से 12 घंटे तक देरी से चल रही है।
वहीं ट्रेनों की कमी के अन्य गाड़ियों में भारी भीड़ हो गई है। हालात ऐसे के धक्का मुक्की के बाद भी लोग ट्रेनों में नहीं चढ़ पा रहे हैं। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। ट्रेनों की कमी होने से अन्य गाड़ियों में भीड़ तीन से चार गुना बढ़ गई है। बता दें कि गेहूं कटाई के लिए प्रवासी हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में आए थे। कटाई के बाद वे घर लौट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। ऐसे में लोग वोटिंग के लिए जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने श्रीगंगानगर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14815-16 इंटरसिटी सिटी एक्सप्रेस, अमृतसर हरिद्वार गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जालंधर नई दिल्ली गाड़ी संख्या 14631-32 इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद्द हैं। वहीं बाड़मेर ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस बंठिडा से ऋषिकेश के बीच रद्द की गई है। बाड़मेर जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली से जम्मूतवी के बीच रद्द है।
गाड़ी संख्या 04501-02 ऊना हिमाचल हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस चार मई तक अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द रहेगी। अमृतसर दरभंगा गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस अंबाला से अमृतसर के बीच रद्द की गई है। इसका संचालन अंबाला से दरभंगा के बीच किया जा रहा है।
इसके अलावा रेलवे ने अमृतसर मुंबई गाड़ी संख्या 12903-04 गोल्डन टेंपल मेल, हावड़ा अमृतसर गाड़ी संख्या 13005-06 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी कोलकाता गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदहा एक्सप्रेस, बिलासपुर अमृतसर गाड़ी संख्या 18237-38 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़ साहनेवाल किया जा रहा है।
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द हैं और दर्जनों के रूट बदलकर चलाया जा रहा है। बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रेलवे काम कर रही है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे खिड़कियों पर लटक कर सफर न करें। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।

सुरजीत सिंह कसेरला

सुरजीत सिंह कसेरला