{"_id":"6866d8e0b36b0d16920cd91a","slug":"passengers-should-be-told-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-at-the-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140257-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बस स्टैंड पर यात्रियों को बताए नशे के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बस स्टैंड पर यात्रियों को बताए नशे के नुकसान
Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नशा होता अच्छा, तो मां कहती खा ले मेरे बच्चे। नशा होता अच्छा, तो पिता कहता, ले थोड़ी सी पी ले क्यों करता है चिंता, अपनी जिंदगी जी ले। नशा है नाश करो विश्वास। कुछ इसी तरह से हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने यमुनानगर बस अड्डे पर यात्रियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए समझाया।
उन्होंने विशेष रूप से बस चालक प्रशिक्षणार्थियों को एकत्रित कर उनके साथ नशे के विरुद्ध चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने से लेकर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के साथ नशा मुक्त हरियाणा और नशा मुक्त भारत का स्वप्न साकार कारण के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नशा नाश की जड़ है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी बड़ा संकट बन जाता है। इसलिए नशे से दूर रहना ही सभी के लिए हितकारी है।
उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति जागरूकता के अभाव में, किसी के बहकावे में आकर, धन के लोभ में पड़कर अथवा भ्रष्टाचारी में संलिप्त होकर नशे की दलदल में न चला जाए, इस संभावना का अंत करने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक है।
विज्ञापन
अंत में सभी को नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण चालक प्रभारी साहब सिंह आदि उपस्थित रहे।