फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers helpless due to lack of buses on rural routes

Yamuna Nagar News: ग्रामीण रूट पर बसों की कमी से यात्री बेबस

Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Passengers helpless due to lack of buses on rural routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर बसों की कमी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण रूटों पर पड़ रहा है। कई ग्रामीण रूट बंद हैं, वहीं चालू ग्रामीण रूटों पर भी बसें कम हैं। इसका खामियाजा ग्रामीण रूटों के यात्री भुगत रहे हैं, जिनमें खासकर विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग को रोज आने-जाने में परेशानी हो रही है।
यमुनानगर डिपो पर अप्रैल-2024 में 190 बसें थी, पर कई बसें कंडम होने सहित काफी नई बसें एनसीआर भेज दी गई। इससे बसों की संख्या घटकर 157 रह गई। बसों की कमी में सबसे ज्यादा जिले के ग्रामीण रूट प्रभावित हो रहे हैं। गांवों से आसपास के क्षेत्रों व शहर में नौकरी व अन्य काम धंधे के लिए जाने वाले लोग भी दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं। हालात ये हैं कि जिन गांवों के आसपास बस सेवा नहीं है, वहां से लोग दूर के रूटों पर बने स्टॉपेज पर पहुंचते हैं, जहां आसपास के गांवों से लोग भी आते हैं। इस तरह भीड़ बढ़ने से स्टॉपेज पर बस रुकते ही उनमें चढ़ने की होड़ रहती है और धक्कामुक्की की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

कई विद्यार्थी व अन्य यात्री बसों के दरवाजों पर लटक या बसों में खड़े होकर आते-जाते हैं। ज्यादा परेशानी छात्राओं की है, जिनमें अधिकांश भीड़ के बीच बसों में नहीं चढ़ पाती और अन्य साधन से आने-जाने पर मजबूर होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों विद्यार्थी यमुनानगर व जगाधरी में बने शिक्षण संस्थानों में पढ़ने आते हैं। इनके पास रोडवेज के बस पास भी हैं, पर अपने रूटों पर बस न होने या कम होने की परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले - रोज झेलते है परेशानी

ऐसे ही शादीपुर, हरियाबांस, नाहरपुर, टोडरपुर व आसपास के गांवों से यमुनानगर के शिक्षण संस्थान पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों में राजेश, सन्नी, निशा, अंकिता ने बताया कि रोज शहर बसों के दरवाजों पर लटक या अंदर खड़े होकर सफर करना पड़ता है और वापसी में भी यह परेशानी झेलते हैं। कई बार बस न मिलने पर ऑटो व अन्य वाहनों में महंगा किराया अदा कर आना पड़ता है। ऐसी ही परेशानी रोडवेज बसों से अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को पेश आ रही है। मांग है कि ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बढ़नी चाहिए।

डिपो से सभी जरूरी रूटों पर बस सेवा दी जा रही है। जल्द नई इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी है, जिससे जिले के मुख्य ग्रामीण रूट कवर सिटी बस सेवा में किए जाएंगे। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed