{"_id":"69694618ce92eeb70600dafc","slug":"passengers-are-shivering-in-the-cold-due-to-train-delays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-149891-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेनों के देरी से आने से ठंड में ठिठुर रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेनों के देरी से आने से ठंड में ठिठुर रहे यात्री
Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। घने कोहरे ने ट्रेनों की गति पर मंद कर दी है। घने कोहरे के कारण वीरवार को भी यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय की देरी से पहुंचीं। इस दौरान एक दर्जन गाड़ियां एक से तीन घंटे की देरी से आईं।
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों कड़ाके की ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं के लिए यह समय बेहद कष्टकारी साबित हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए प्रतीक्षालय खचाखच भरे रहते हैं और अन्य लोगों प्लेटफॉर्म पर ही ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट मेल दो घंटे 48 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 23 मिनट की देरी से आई। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल दो घंटे 16 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे सात मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 58 मिनट की देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 28 मिनट की देरी से चली।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14815 श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 08 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 45 मिनट, गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर ऋषिकेश लिंक एक्सप्रेस 40 मिनट, गाड़ी संख्या 13152 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 40 मिनट, गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से चली।