फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers are postponing tours due to cancellation of trains

Yamuna Nagar News: रेलगाड़ियां रद्द होने से यात्री स्थागित कर रहे टूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Passengers are postponing tours due to cancellation of trains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। किसान आंदोलन के चलते दस दिन से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। जिस वजह से रेलयात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से कई यात्रियों ने अपने टूर भी स्थगित कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने कंफर्म टिकटें भी ले रखी थीं। बहुत से यात्रियों ने अपने परिवार संग विभिन्न जगहों पर जाने की योजना बना रखी थी। कुछ व्यापारियों ने भी अपने टूर निरस्त किए हैं।
इस वक्त वैष्णो देवी दरबार, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, जम्मूतवी की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें रद्द हैं। जो चल रही हैं उनके रूट भी रेलवे ने बदल दिए हैं। आंदोलन के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन रेलगाड़ियों के रूट बदले हैं वे भी देरी से चल रही हैं। यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते ऊना हिमाचल से चलकर हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 04501-02 स्पेशल एक्सप्रेस रद्द की गई है। वहीं श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14815-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस, बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस भी आंदोलन के चलते बठिंडा के बाद रद्द की गई है। यह बठिंडा से बाड़मेर के बीच चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द कर दिल्ली से बाड़मेर के बीच चलाई जा रही है। इसके अलावा अमृतसर दरभंगा गाड़ी संख्या 15011-12 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जा रहा है। अमृतसर के लिए यह ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, हावड़ा मेल सहित अन्य सभी गाड़ियां वाया चंडीगढ़, साहनेवाल चलाई जा रही हैं।


आंदोलन के चलते कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। जबकि अधिकांश के रूट बदलकर चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए रेलवे गंभीर है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed