{"_id":"6a359fbfa8ff8ede2d0cde4b","slug":"parking-woes-due-to-lack-of-space-in-the-court-complex-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158163-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोर्ट परिसर में जगह की कमी से पार्किंग में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोर्ट परिसर में जगह की कमी से पार्किंग में परेशानी
Sat, 20 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 की सड़क पर कोर्ट गेट के बाहर खड़े लोगों के वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला अदालत परिसर में वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रोजाना लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल छोटा पड़ने के कारण बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे कोर्ट परिसर के आसपास यातायात प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्किंग स्थल भर जाने के बाद ठेकेदार की ओर से वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क की पर्ची काटकर सेक्टर-17 रोड पर ही वाहन खड़े करवा दिए जाते हैं। सड़क पर लंबी कतार में खड़े वाहनों के कारण अदालत आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कई बार सड़क संकरी होने से जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अदालत परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की क्षमता मांग के अनुरूप नहीं है। ऐसे में मजबूरन वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है, जिससे सुरक्षा और यातायात दोनों प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
वकीलों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अदालत परिसर में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए या फिर वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। पर्याप्त पार्किंग सुविधा मिलने से कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी और सड़क पर होने वाली अव्यवस्था भी समाप्त हो सकेगी।