{"_id":"6a5292896c7abc5fab00dac4","slug":"parking-system-stalled-at-roadways-bus-stand-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159354-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोडवेज बस स्टैंड पर पार्किंग व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोडवेज बस स्टैंड पर पार्किंग व्यवस्था ठप
Sun, 12 Jul 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोडवेज बस स्टैंड पर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब छह माह से बस स्टैंड की पार्किंग का ठेका किसी ने नहीं लिया है। इसके चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े करने के लिए कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं है।
यात्री मजबूरी में अपने वाहन बस स्टैंड परिसर में जहां जगह मिलती है, वहीं खड़े कर देते हैं। इससे परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। सुबह और शाम के समय सबसे अधिक दिक्कत होती है। नौकरीपेशा लोग, छात्र और अन्य दैनिक यात्री अपने वाहन लेकर बस स्टैंड पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षित पार्किंग नहीं मिलने से उन्हें चिंता बनी रहती है।
कई बार वाहन बसों के आवागमन वाले मार्ग के आसपास खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे बस चालकों और यात्रियों दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे बसों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि यदि पार्किंग का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाए तो परिसर में व्यवस्था सुधर सकती है और वाहनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। पार्किंग ठेका लंबे समय से लंबित होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है।
रोडवेज के स्तर से तीन बार ठेका छोडने के लिए बोली लगवाई गई है। पार्किंग शुल्क में 20 प्रतिशत की कमी करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। समस्या का जल्द समाधान हो इसके लिए रिमाइंडर डाले गए है। - संजय रावल, जीएम रोडवेज