{"_id":"607dde0e8ebc3ec36c7a8146","slug":"parents-who-came-to-talk-about-fee-hike-did-not-allow-them-to-enter-the-school-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl677199154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी पर बात करने आए अभिभावकों को स्कूल में घुसने नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी पर बात करने आए अभिभावकों को स्कूल में घुसने नहीं दिया
विज्ञापन
स्कूल बाहर खड़े होकर अंदर बुलाने का इंतजार करते अभिभावक। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। फीस दो गुनी से अधिक करने पर सोमवार को अभिभावकों ने शहर के सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल के बाहर जमा होकर रोष जताया। अभिभावक प्रिंसिपल व समिति से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। यही नहीं अभिभावकों ने प्रिंसिपल के नाम पत्र भी लिखा, वह भी स्वीकार नहीं किया गया। इस अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाहर खड़े रहने के बाद अभिभावकों जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे और स्कूल के खिलाफ शिकायत दी।
सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल के बाहर सुबह अभिभावक जमा हुए। अभिभावक फीस बढ़ाने को लेकर प्रिंसिपल से मिलना चाहते थे। उन्होंने सुरक्षा कर्मी के माध्यम से संदेश भेजा, लेकिन उन्हें अंदर बुलाने से मना कर दिया गया। जब अभिभावकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो सुरक्षा कर्मी ने मना कर दिया। इस पर अभिभावक नाराज हो गए। इसके बाद अभिभावकों ने पत्र लिखकर प्रिंसिपल को देना चाहा, जिसे लेने से मना कर दिया गया। इसके बाद अभिभावक हंगामा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। अभिभावकों ने लिखित शिकायत देकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुमित मित्तल, देसराज, प्रदीप, नितिन गोयल, पायल, सुमित शर्मा, शैलेंद्र, नितिश गोयल, विकास जैन, नितिन पंवार, सूरजभान, साहिल, सुमित गुप्ता, अमित शर्मा, कुलदीप कुमार, सुशील गर्ग, दीपिका, मीनाक्षी ने बताया कि स्कूल की ओर से फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है। पहली कक्षा की फीस जो गत वर्ष 1300 रुपये थी, इस बढ़ाकर 2800 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि गत वर्ष पूरी फीस 2300 रुपये थी, लेकिन कोरोना और सरकार के आदेश के बाद ट्यूशन फीस 1300 रुपये ली जा रही थी। अब स्कूल की ओर से कुल 2800 रुपये जमा करवाने को कहा गया है। अभिभावकों ने बताया कि वह शुक्रवार को आए तो प्रिंसिपल नहीं थीं। शनिवार को स्कूल में कोई नहीं था। सोमवार को पहुंचे तो न तो प्रिंसिपल और स्कूल प्रतिनिधि उनसे मिलने आए और न ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विभाग की ओर से सभी स्कूलों से फीस व शुल्क संबंधी जानकारी मांगी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद पता लगेगा कि कितनी फीस बढ़ाई गई है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - शिवकुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।