फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   parents registration for 200 seats

1100 1100 अभिभावकों ने कराया 200 सीटों के लिए पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
parents registration for 200 seats
जिले के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए रखीं दो सौ सीटों पर 1100 लोगों ने पंजीकरण कराया है। अंतिम दिन भी केवीएस में दाखिला को लेकर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा रही। इनका ऑनलाइन ड्रॉ 14 जुलाई को यूट्यूब व फेसबुक पर दिखाया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये जानकारी प्रिंसिपल राज कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को दाखिला कमेटी के सामने व विद्यालय कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा। कोरोना नियमावली को देखते हुए अभिभावकों की भीड़ न हो। इसलिए ऑनलाइन ड्रॉ निकालने का निर्णय लिया गया है। यू-ट्यूब व फेसबुक पर ड्रॉ का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसका लिंक स्कूल की वेबसाइट पर कुछ दिन पहले अपलोड कर दिया जाएगा। ड्रॉ निकलने के बाद एक दो दिन में चयनित बच्चों की सूची लगा कर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद राज्य कर्मचारियों के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से खोले गए केंद्रीय विद्यालय को गुरु गोबिंद सिंह मार्शल आर्ट के विश्राम गृह में लगाया जाएगा। इमारत तैयार हो जाने के बाद इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 200 सीटें हैं। अभिभावकों की रुचि को देखते हुए विद्यालय में सीटों की संख्या दो सौ बढ़ाकर चार सौ करने के लिए उच्च अधिकारियों व शिक्षा मंत्री से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed