{"_id":"69e1477908327c98c303dd45","slug":"parents-reached-the-solution-camp-against-the-arbitrariness-of-the-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154491-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समाधान शिविर पहुंचे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समाधान शिविर पहुंचे अभिभावक
Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में नगराधीश को समस्याएं बताते अभिभावक। स्वयं
जगाधरी। स्कूलों की मनमानी, फीस वृद्धि, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगाना इत्यादि के विरोध में अभिभावक वीरवार को समाधान शिविर में पहुंचे। जिला सचिवालय में पहुंचकर स्कूलों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शिविर में गए। शिविर की अध्यक्षता कर रहे नगराधीश के सम्मुख अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मनमानी और शिकायतें रखीं।
नगराधीश पीयूष गुप्ता से स्कूलाें पर कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का नेतृत्व अंकुश बक्शी ने किया। अंकुश बक्शी, संजीव नंदा, राघव, बंटी राणा, विनोद कुमार ने नगराधीश से कहा कि एक साल से समाधान शिविर में शिकायतें दी जा रही हैं। लेकिन विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाधान शिविर अभिभावकों के लिए केवल चक्कर कटवाने तक सीमित होकर रह गया है। अभिभावकों ने कहा कि सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने आरटीई के तहत अपने स्कूल में केवल 17 सीटें दिखाई हैं। इसके अनुसार स्कूल में मात्र 68 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल ने इसकी गलत जानकारी दी है। इस स्कूल में आरटीई की करीब 200 सीटें हैं। स्कूल शिक्षा के अधिकार से बच्चों को वंचित कर रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगराधीश ने कहा कि प्रशासन इसे लेकर गंभीर है और स्कूलों की कमेटियां जांच कर रहीं हैं। वहीं, अंकुश बक्शी ने कहा कि यदि प्रशासन इसमें कार्रवाई नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।