{"_id":"688912755f9e4139340dd12f","slug":"parents-are-worried-about-their-children-studying-in-dilapidated-school-building-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141524-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों को जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे बच्चों की सता रही चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों को जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे बच्चों की सता रही चिंता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गांव हाफिजपुर के राजकीय विद्यालय की खस्ताहाल भवन में विद्यार्थी डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। हर दिन विद्यालय का भवन कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने हाफिजपुर समेत खंड के अन्य प्रभारियों से उनके विद्यालय के भवनों की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को जर्जर भवन में न बैठाने के आदेश दिए हैं। हाल ही में राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद से विभाग बेहद गंभीर है। जिसके बाद ऐसे सभी स्कूलों की रिपोर्ट बनाई जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ हादसे के बाद विद्यालय प्रभारी, शिक्षक व अभिभावकों को भी बच्चों की चिंता सता रही है। इस दौरान ग्रामीण इकबाल, शमशाद, देवेंदर, काला ने बताया कि गांव हाफिजपुर के राजकीय विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है और कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर भवन की मरम्मत व नए भवन बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने बताया कि हाफिजपुर विद्यालय के भवन को लेकर प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बच्चों को भवन में न बिठाने के आदेश जारी किए हैं। सभी को क्लस्टर को पत्र जारी कर ऐसे भवनों की रिपोर्ट मांगी है।