{"_id":"67c4a7ced2f6b9a9a50cfa47","slug":"papers-should-not-be-leaked-police-should-be-alert-dc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-133958-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहीं होने चाहिए पेपर लीक, पुलिस रहे सतर्क ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहीं होने चाहिए पेपर लीक, पुलिस रहे सतर्क ः डीसी
Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं होना चाहिए, इसको रोकने के लिए पुलिस सतर्क रहे।
उन्होंने कहा कि जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 10वीं कक्षा के 12228 विद्यार्थी वह 12वीं कक्षा के 9693 विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। यह परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं के प्रति गंभीर है और इसकी निगरानी की जा रही है। डीसी ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि सिटिंग प्लान को ठीक तरीके से बनवाएं।
डीसी ने कहा कि स्कूलों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कक्षाएं लगती हैं। परीक्षा के समय केवल परीक्षा देने वाले बच्चे ही स्कूल में रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेंटरों की जांच की जाए और खिड़कियां एवं उनकी जाली की भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अनुशासनात्मक तरीके से अपनी ड्यूटी करें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 10 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती निर्देशानुसार की जाएगी।