फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paper leak issue echoes in Sarawan Government School's Youth Parliament

Yamuna Nagar News: सरावां राजकीय विद्यालय की युवा संसद में गूंजा पेपर लीक मुद्दा

Sat, 08 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Paper leak issue echoes in Sarawan Government School's Youth Parliament
युवा संसद में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरावां में शुक्रवार को युवा संसद प्रतियोगिता कराईई गई। विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेपर लीक, चंदा चोरी, विकसित भारत, एक देश-एक चुनाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति पर जोरदार चर्चा की।
युवा संसद में नौवीं की पलक ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई, जबकि जशनदीप ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया। विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल, चर्चा और जवाब देने की संसदीय प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हरिंद्र पाल और रीना सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली, संसदीय कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों पर संवाद करने की जानकारी देना था। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क करने की योग्यता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डाएट तेजली के अमरजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग किया। प्राचार्य रजनेश गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संसदीय परंपराओं को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed