{"_id":"21e69fa85b1745f9678861881c306654","slug":"panipat-news-hindi-news-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-हरिद्वार रोड पर निंबरी गांव के पास सड़क हादसे में एक मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इनमें से एक घायल को पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया। हादसा बीती देर रात को हुआ। गांव निंबरी के पास सड़क हादसे में छाजपुर निवासी रोहित व उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। परिवार के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और रोहित को एक निजी अस्पताल में ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दो साथियों में से एक को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि रोहिता का विद्यानंद कॉलोनी में मेडिकल स्टोर है और वह बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ गया था। निंबरी के पास सड़क हादसे में रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।