{"_id":"68700be0b3f0c1e0e60f9cb9","slug":"panic-due-to-the-news-of-leopard-cub-being-in-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140597-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में तेंदुए का बच्चा होने की सूचना से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में तेंदुए का बच्चा होने की सूचना से अफरातफरी
Fri, 11 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। भूड़कला गांव में स्थित एक घर में उस समय अफरातफरी मच गई जब रात के समय एक जंगली जानवर का बच्चा आकर जय नारायण पंडित के घर में घुस गया। जय नारायण के अनुसार उनके घर के आसपास तेंदुआ हो सकता है, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता भी पिछले कई दिनों से गायब है।
पंडित जय नारायण ने बताया किउनका घर भूड़कला में सुनसान जगह पर जंगली एरिया के पास है। बीती रात वह बच्चा उनके घर के अंदर घुस गया, जिसको बच्चों ने पकड़ लिया। वह जंगली तेंदुए की तरह दिखाई दे रहा था और उसकी पूंछ और नाखून काफी लंबे थे। वहीं वह बार-बार काफी तेज गति से गुर्रा भी रहा था। इस पर उन्होंने नवजात बच्चे की मां के हमले के चलते बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। लेकिन उन्हें मादा तेंदुए के हमले का डर सता रहा है।
वन्य प्राणी विभाग के रक्षक सुमित ने बताया कि फोटो में देखने से प्रारंभिक रूप से यह बच्चा जंगली कैट का लग रहा है। फिर भी जांच की जाएगी और आबादी क्षेत्र में निरीक्षण किया जाएगा।