फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panic due to fire in PNG line

Yamuna Nagar News: पीएनजी लाइन में आग लगने से अफरातफरी

Mon, 22 Jul 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Panic due to fire in PNG line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की पीएनजी लाइन में आग लग गई। गैस लाइन में आग लगने से लोगों में अफरातफरी च गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। वहीं बीपीसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
बीपीसीएल की तरफ से लोगों की रसोई तक पाइप लाइन के जरिये गैस पहुंचाई जा रही है। गुरु नानक खालसा कॉलेज के पास गैस लाइन के ज्वाइंट का होल बना है। काफी दिनों से लोग इसके पास कूड़ा डाल रहे थे। जब यहां पर काफी कूड़ा एकत्रित हो गया तो रविवार सुबह इसमें किसी ने आग लगा दी। आग लगने से पाइप लाइन से जा रही गैस लीक हो गई। गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

आग लगते ही आसपास के लोगदूर भागने लगे। कुछ लोगों ने पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद लोगों ने दमकल केंद्र में फोन किया। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। साथ ही गैस की सप्लाई को भी पीछे से बंद करना पड़ा। मौके पर पहुंचे कंपनी की तरफ से एरिया मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गैस लाइन के पास आग न लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल गोदाम के पास लगी थी आग
गत वर्ष तीन जून को भी मॉडल टाउन में हरियाणा वेयर हाउस के गोदाम के पास पीएनजी लाइन आग लग गई थी। दमकल की दो गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया था। तब पाइप लाइन के आसपास पड़े पत्तों में किसी ने आग लगा दी थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़क पर बिखरे पत्तों में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed