फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat-election-news

पहले दिन जगाधरी में दो सरपंच प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Thu, 24 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Thu, 24 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन
विज्ञापन
जगाधरी खंड के लिए दो सरपंच व चार पंच प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए, जबकि छछरौली खंड में कोई भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं जिला परिषद के लिए भी कोई पर्चा नहीं भरा गया।

चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को छछरौली व जगाधरी विकास खंड में नामांकन आरंभ हुआ। जगाधरी खंड में नाहरपुर ग्राम पंचायत के लिए दो सरपंच प्रत्याशियों व तीन पंच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं पांजूपुर ग्राम पंचायत के लिए एक पंच प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया।

 जिला परिषद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है। हालांकि जिला परिषद सदस्य के लिए लोग एडीसी कार्यालय में आकर पूछताछ करते रहे, लेकिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बता दें कि जिला परिषद के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी डीसी डॉ. एसएस फुलिया तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. शालीन है।

वहीं पंचायत समिति छछरौली के चुनाव के लिए सचिव आरटीए यमुनानगर कुशल कटारिया को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार छछरौली टीआर गौतम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति जगाधरी के चुनाव के लिए वन मंडल अधिकारी (टी) यमुनानगर रविंद्र धनखड को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार जगाधरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामाकंन पत्र संबंधित पंचायत समिति के कार्यालय में जमा कराए जा रहे हैं।

छछरौली: एक भी उम्मीदवार ने नही भरा पर्चा
खंड छछरौली में दोबारा चुनावी प्रक्रिया शुरू के बाद से प्रथम दिन बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया। बीडीपीओ छछरौली नरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायती चुनाव के पहली प्रक्रिया में पंच, सरपंच व पंचायत समिति के लिए जो नामांकन भरे गए थे, उनमें पंच 2229 ,सरपंच 943 व पंचायत समिति के लिए 171 आवेदन आए थे।

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा पर्चे दाखिल करने के लिए कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में शाम पांच बजे तक मौजूद रहेंगे। जो भी उम्मीदवार पंच, सरपंच व पंचायत समिति के लिए पर्चा भरना चाहता है वह बीडीपीओ कार्यालय में 29 तारीख तक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed