फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat-election-news

289 बूथ पर आज वोटिंग से चुने जाएंगे 144 सरपंच

Sun, 24 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को रादौर व मुस्तफाबाद में मतदान होंगे। दोनों खंडों में बने 289 बूथ पर वोटिंग से ग्रामीण गांवों की सरकार बनाएंगे। मतदान की प्रक्रिया साढ़े सात से शाम चार बजे तक होगी। इस दौरान ईवीएम पर सरपंच व जिला परिषद सदस्य और बैलेट पेपर पर ब्लॉक समिति व पंच पद के लिए वोटिंग होगी।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने तमाम प्रबंध होने का दावा किया है। खासकर अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर कड़ी चौकसी रहेगी। दोनों खंडों में एक लाख 56 हजार 241 वोटर हैं, जो अपने वोट से 144 सरपंच, 996 पंच पद पर खड़े 1500 प्रतियाशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी तरह ब्लॉक समिति व जिला परिषद् के सदस्यों के विभिन्न वार्ड हेतु भी मतदान होंगे। सरपंच व पंच पद के चुनाव परिणाम देर शाम तक आ जाएंगे, जबकि ब्लॉक समिति व जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव परिणाम 28 जनवरी को घोषित होंगे।
विज्ञापन


रादौर खंड में 69 सरपंच पद के लिए 420 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जांच के बाद चार के नामांकन रद्द हो गए और बचे 416 में से 186 ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं, चार गांवों के सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इसी प्रकार रादौर खंड के चुनाव मैदान में 226 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए हैं, जिनमें से 101 महिलाएं हैं। इसी प्रकार पंच पद के लिए खंड में बने 549 वार्ड के लिए 1029 आवेदन आए थे, जिसमें 29 आवेदन रद हो गए। जबकि सही पाए गए 1000 में से 230 ने नामांकन वापस ले लिए। वहीं, 349 सर्वसम्मति से पंच चुने गए। इस प्रकार 421 उम्मीदवार पंच पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से 209 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुस्तफाबाद में 75 सरपंच पद के लिए 459 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जांच के बाद पांच उम्मीदवारों के नामांकन रद होने के बाद बचे 459 में से 175 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। जबकि छह गांवों के सरपंच सर्वसम्मति से चुन लिए गए। इस प्रकार मुस्तफाबाद खंड में 278 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए हैं, जिनमें से 116 महिलाएं हैं। खंड में पंच पद के लिए बने 591 वार्ड के लिए 1096 आवेदन आए थे। इसमें से 24 आवेदन रद हो गए, जबकि सही पाए गए 1072 में से 175 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। वहीं, 322 सर्वसम्मति से पंच चुने गए। इस प्रकार 575 उम्मीदवार पंच पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से 246 महिला उम्मीदवार हैं।

ब्लॉक समिति के वार्डों पर उम्मीदवार:-
खंड            वार्ड        उम्मीदवार
मुस्तफाबाद -    22         107
रादौर        -    24        103

पंच-सरपंच बनने की दौड़ में 672 महिलाएं
पंचायती चुनाव में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। रादौर-मुस्तफाबाद से पंच-सरपंच हेतु कुल 1500 प्रत्याशी दौड़ में हैं, जिनमें 672 महिलाएं हैं, जबकि 820 पुरुष उम्मीदवार हैं। यानि चुनाव में 40 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। यहां भी बीते दो चरणों की तरह महिला आरक्षित सीटों के अलावा महिलाएं पुरुषों की टक्कर में चुनाव में खड़ी हैं।

रादौर में दस अतिसंवेदनशील व 15 संवेदनशील बूथ
रादौर में कुल 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 बूथ अतिसंवेदनशील व 15 बूथ संवेदनशील हैं। रादौर, जठलाना, गुमथला, कंडरौली, पोटली, अलाहर, नाचरौन, खुर्दबन, बरेहड़ी, बुबका अतिसंवेदनशील बूथ हैं। पालेवाला, उन्हेड़ी, करेहड़ा (एमटी) सांघीपुर, घिलौर, जिंवरेहड़ी, अंटावा, खजूरी, बकाना, टोपरा कलां, मंधार, ढोलरा, सिकंद्रा, मारुपुर, जुब्बल संवेदशनशील बूथों में शामिल हैं।

मुस्तफाबाद में चार अतिसंवेदनशील व 15 संवेदनशील बूथ
मुस्तफाबाद में कुल 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार बूथ अतिसंवेदनशील व 15 बूथ संवेदनशील हैं। भंभोली, कलावड़, खानपुर, मुस्तफाबाद अतिसंवेदशील बूथ हैं। जबकि सारन, गुंदियाना, भंभोल, जगधौली, सुल्तानपुर, लवाना, दराजपुर, गधोली, ऊंचा चांदना, गढी सिंकदरा, फतेहपुर, अंबली, छप्पर, अकबरपुर, बाल छप्पर संवेदनशील बूथ हैं।


आंकड़ों पर एक नजर
रादौर में पंचायतें    -           73
मुस्तफाबाद में पंचायतें    -     81
(रादौर में चार व मुस्तफाबाद में छह सरपंच सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।)

रादौर में पंच के लिए वार्ड    -      549
साढ़ौरा में पंच के लिए वार्ड    -    591

रादौर में वोटर              -     79781
मुस्तफाबाद में वोटर        -     76460

पहचान पत्र नहीं तो अन्य आईडी लेकर जाएं
वोट डालने के लिए मतदाता के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अपनी पहचान के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कोई भी अन्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है। इनमें निम्रलिखित पहचान पत्र भी मान्य हैं:-
पासपोर्ट।
आधार कार्ड।
मनरेगा कार्ड।
ड्राइविंग लाइसेंस।
राशन कार्ड।
पैन कार्ड।
आर्म्स लाइसेंस।
बैंक या पोस्ट आफिस पासबुक।
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट।
फ्रीडम फाइटर आई कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed