फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat-election-news

जगाधरी में 177, छछरौली में चार ने किया नामांकन

Sun, 27 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sun, 27 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन में तेजी नजर आई। जगाधरी खंड में शनिवार को कुल 177 नामांकन हुए। इसमें सरपंच पद के लिए 40 पंच के लिए 123 व पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। उधर, जिला परिषद के लिए शनिवार को किसी भी नए प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर रोक से पहले जिला परिषद के लिए नामांकन पूरा हो चुका था।
विज्ञापन


 दोबारा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद अब पहले नामांकन कर चुके प्रत्याशी अपने शपथ पत्र जमा करवाने आ रहे हैं। उधर, छछरौली खंड में शनिवार को कुल चार नामांकन हुए। इनमें सरपंच पद के लिए तीन ने पर्चे भरे, जबकि एक नामांकन पंचायत समिति सदस्य के लिए हुआ। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है। रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन के लिए दो दिन बाकी रह गए हैं। इन दो दिनों में नामांकन की गति बढने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


जिला परिषद के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी डीसी डॉ. एसएस फुलिया तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. शालीन है। वहीं पंचायत समिति छछरौली के चुनाव के लिए सचिव आरटीए यमुनानगर कुशल कटारिया को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार छछरौली टीआर गौतम को सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति जगाधरी के चुनाव के लिए वन मंडल अधिकारी (टी) यमुनानगर रविंद्र धनखड़ को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार जगाधरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामाकंन पत्र संबंधित पंचायत समिति के कार्यालय में जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed