फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panchayat will impose a fine of ₹ 20000 on the sale of illegal liquor in the village panchayat Tughlapur

गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले पर पंचायत लगाएगी जुर्माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat will impose a fine of ₹ 20000 on the sale of illegal liquor in the village panchayat Tughlapur
छछरौली
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत तुगलपुर मे पंचायत ने फरमान जारी करते हुए कहा कि गांव में शराब व अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों पर पंचायत की तरफ से ₹20000और नशे में धुत होकर गाली गलौज करने वाले व गांव की शांति भंग करने वाले पर ₹2000 जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत के इस निर्णय का सभी ग्रामीणों ने स्वागत किया और नशाखोरी के खिलाफ एकजुट अभियान चलाने पर अपनी सहमति जाहिर की है।  सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि तुगलपुर गांव में कई जगह पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। जिसके कारण ग्रामीण काफी परेशान हो चुके थे। इसके लिए गांव के मौजूद लोगों और पंचायत की सहमति से गांव में बिक रही अवैध रूप से शराब की बिक्री को रोकने के लिए पंचायत कर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही और जुर्माने लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
  वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत देवघर की तरफ से भी सर्वसम्मति से पंचायत कर गांव में मुनादी के जरिए ऐलान करवाया गया कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमता हुआ दिखाई दिया या कोई दुकानदार अधिक रेट पर सामान बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही और जुर्माना लगाया जाएगा। देवघर गांव की सरपंच उमा देवी ने बताया कि बिना मास्क घूमने वाले व्यक्ति पर पंचायत की तरफ से ₹500 जुर्माना किया जाएगा और कीमत से अधिक सामान बेचने वाले के खिलाफ पंचायत की ओर से कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी। उन्होंने बताया इसके लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक मुनादी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed