फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panchayat meeting left with BDPO after debate

Yamuna Nagar News: बहस होने पर बीडीपीओ से छोड़ी पंचायत की बैठक

Thu, 20 Jul 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat meeting left with BDPO after debate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दामला गांव में विभिन्न एजेंडों को पास करने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई गई। बैठक में सरपंच के अलावा 13 पंचों, ग्राम सचिव व बीडीपीओ श्याम लाल शर्मा मौजूद रहे। विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करने के बाद वहां मौजूद लोगों ने दामला गोशाला को लेकर भी बात की। गोशाला संचालन को लेकर लोगों की बीडीपीओ से बहस भी हो गई।
लोगों ने गोशाला की इस हालत के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। मामला ज्यादा बढ़ा तो बीडीपीओ बैठक से उठकर चले गए। ऐसे में एक बार फिर गोशाला के संचालन को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। अब सभी की निगाहें 27 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी है। लाेगों को उम्मीद है कि गोशाला को लेकर कोर्ट जरूर कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन

पंचायत सदस्यों व अधिकारियों की बैठक में गोशाला का कोई एजेंडा नहीं था। इसमें विभिन्न कार्यों का भुगतान करने समेत अन्य एजेंडे शामिल किए गए थे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने गांव में चल रही गोशाला को लेकर भी बात की। लोगों ने कहा कि दामला गोशाला को लेकर अखबारों व सोशल मीडिया पर रोजाना खबरें आ रही हैं। गोशाला में गोवंशों की हालत काफी खराब है। प्रशासन इस गोशाला को चलाने में कोई सहयोग नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बीडीपीओ श्याम लाल शर्मा ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। गोशाला को कोर्ट के आदेशानुसार ही चलाने के लिए पंचायत के पंचों को दिया गया है। कोर्ट के आदेश हैं कि गोशाला बंद नहीं होनी चाहिए। गोशाला संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए लोगों की बीडीपीओ के साथ बहस हो गई। मामला बढ़ता देख बीडीपीओ वहां से चले गए। ऐसे में एक बार फिर गोशाला को लेकर काेई सहमति नहीं बन पाई।


अग्रवाल सभा ने रखा मदद का प्रस्ताव
बैठक में मौजूद अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा यमुनानगर के पदाधिकारियों ने गोशाला के संचालन में मदद करने की बात कही। सभा के पदाधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि गोशाला के संचालन में सभी को सहयोग देना चाहिए। उनकी सभा इसके लिए सहयोग करने को तैयार है। उनसे जहां तक बनेगा वह गोशाला की मदद करेंगे। इस काम के लिए सभी की सहमति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed