फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Palo Revealed: Husband used to get intoxicated, fell in love with Sahel, was thinking of getting a fourth marriage

पुलिस पूछताछ में बोली पालो : नशा करता था पति, सोहेल से हो गया था प्यार, चौथी शादी रचाने का था विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Palo Revealed: Husband used to get intoxicated, fell in love with Sahel, was thinking of getting a fourth marriage
Palo Revealed: Husband used to get intoxicated, fell in love with Sahel, was thinking of getting a fourth marriage - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। तिलकराज की हत्यारोपी उसकी पत्नी की तीन शादियां पहले हो चुकी है। प्रेमी सोहेल से वह चौथी शादी करना चाहती थी। लेकिन उसका पति तिलकराज उनके बीच में रोड़ा बना हुआ था। पति तिलकराज की हत्या कर पालो देवी सोहेल से चौथी शादी रचाना चाहती थी। इसी के चलते उसने बीच में रोड़ा बने पति तिलकराज को बीच से हटाया। यह खुलासा पालो देवी व उसके प्रेमी सोहेल ने पुलिस पूछताछ में किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतापनगर पुलिस ने पालो देवी व उसके प्रेमी सोहेल को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड मांगा। जिस पर कोर्ट ने दोनों का एक दिन का रिमांड दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी, दोनों आरोपियों के मोबाइल बरामद करेगी, साथ ही दोनों आरोपियों से और भी खुलासे किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला पालो देवी ने बताया कि उसकी तिलकराज से तीसरी शादी हुई थी। इससे पहले दो शादियां हिमाचल प्रदेश में हुई थी। लगभग एक साल पहले सोहेल ने उसके पति तिलक राज के साथ काम पर जाना शुरू किया था। इसी दौरान उसका उनके घर आना जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे उनमें नजदीकियां बढ़ गई। उसका पति नशा करता था। वह स्मैक का आदी था और उससे झगड़ा करता था, इसके चलते अब वह सोहेल से शादी करना चाह रही थी। इसीलिए उसने अपने प्रेमी सोहेल के साथ पति तिलकराज को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर 14 जनवरी की रात रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की। बाद में शव घर पर ही स्टोर में साढ़े तीन फुट गहरा गड्ढा कर दबा दिया। अगली सुबह 15 जनवरी को उसने पुलिस को अपने पति तिलकराज के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने मामले में शव दबाने में इस्तेमाल की गई कस्सी बरामद कर ली है। लेकिन गला दबाने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी, महिला व उसके प्रेमी के मोबाइल बरामद नहीं किए गए है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से यह सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बरामद कर की जाएंगी बातचीत की जांच
तिलकराज की हत्या की साजिश रचने की बातें आरोपी महिला पालो देवी व उसका प्रेमी सोहेल मोबाइल पर करता था। पुलिस दोनों के मोबाइल बरामद कर उनकी गहनता से जांच करेगी। मोबाइल पर दोनों आरोपियों में क्या क्या बातें की गई। यह जांचा जाएगा। साजिश कब से रची जा रही थी। इसका खुलासा भी रिमांड के बाद किया जाएगा।

दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त रस्सी, दोनों के मोबाइल बरामद किए जाएंगे।
-बलराज, प्रतापनगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed