{"_id":"68b9e17c474072a97207a97b","slug":"palak-renu-deepa-and-muskan-are-the-winners-in-the-quiz-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143324-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में पलक, रेणु, दीपा व मुस्कान विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में पलक, रेणु, दीपा व मुस्कान विजेता
Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता ने 24 विद्यार्थियों की टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में पलक, रेनु, दीपा और मुस्कान ने पहला स्थान पाया। वहीं, दूसरे स्थान पर प्रियंका, शुभम, मनप्रित, सचिन की टीम रही। तीसरा स्थान दृष्टि, भूमिका, पार्थ, धीरज ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. करुणा ने किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता व कार्यक्रम के महत्व के बारे बताया। विजेताओं को प्राचार्या ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने उद्यमियता और व्यापारिक ज्ञान के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व व ज्ञान में समृद्ध कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को हमेशा अपने व्यक्तित्व विकास व उसके निखारने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को मेहनत व विश्वास से काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. हिना ने प्रतियोगिता करवाई। इस दौरान डॉ. विजय चावला, प्रो. गौरव बरेजा सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।