{"_id":"62718b3c316ef845df7ee2ca","slug":"paid-eid-prayers-thousands-of-hands-raised-to-pray-yamuna-nagar-news-knl106988538","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद: सजदों में झुके सिर, दुआ में उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद: सजदों में झुके सिर, दुआ में उठे हाथ
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान ईद की नमाज अदा करते हुए
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। माह-ए-रमजान के बाद मंगलवार को हर तरफ ईद का उत्साह दिखा। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले में गढ़ी रोड स्थित ईदगाह के अलावा पुराना रादौर रोड स्थित मस्जिद, पुराना हमीदा स्थित मस्जिद, बूड़िया चुंगी, बूड़िया, जगाधरी, ससौली व विभिन्न मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज हुई। वहीं छछरौली, प्रतापनगर, साढौरा, सरस्वतीनगर, बिलासपुर और रादौर कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
रमजान में एक माह तक रोजा रखने के बाद सोमवार को चांद का दीदार कर लोगों ने ईद के लिए खूब खरीदारी की। देर रात तक शहर के बाजार गुलजार रहे, वहीं मंगलवार की सुबह भी बाजार जल्द खुल गए। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। नमाज के बाद भी बाजारों में मिठाइयों, फल व सूखे मेवों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
कारी सईदुजमा ने बताया कि इस्लाम में रमजान महीने का सबसे ज्यादा महत्व होता है। यह महीना बरकत और नेमतों वाला होता है। इस माह में रोजा रखने और रब से सच्चे दिल से तौबा करने पर हर गुनाह से माफी मिल जाती है। साथ ही यह माह ईद की खुशियां देकर जाता है। उन्होंने बताया कि ईद का त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे का पाठ सिखाता है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
ईद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। नमाज से पहले अधिकारियों ने ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। वहीं खुफिया तंत्र भी इसे लेकर पूरी तरह सजग दिखाई दिया। शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार होने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व
जठलाना। क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
गांव संधाला में जिला परिषद के पूर्व सदस्य शिव कुमार संधाला की ओर से मुस्लिम समुदाय के प्रवासी मजदूरों के लिए ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। इस दौरान शीतल पांडे, अनूप पांडे, सुरेश कुमार, हिमांशु, अनुज, जितेंद्र व अनिल इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
आपसी भाईचारे को बढ़ाता ईद का पर्व : डॉ. सैनी
रादौर। रादौर क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नूर मस्जिद बुबका चौक रादौर, बापा, टोपरा कला, दुधला आदि जगहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। हल्का रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी ने मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई देकर कहा कि ईद का पर्व अपने साथ कई खुशियां लेकर आता है और आपसी भाईचारे बढ़ाता है। इस अवसर पर मस्जिद प्रमुख हाजी सलीम, रुस्तम अली, राजेश खान, उमर अली, इकराम आदि ने कहा कि ईद के अवसर पर समाज के लोगों ने दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। संवाद
नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
छछरौली। ईद उल फितर पर क्षेत्र की सभी जामा मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर लोगों एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रतापनगर जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने से पहले पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे को बढ़ता है। ईद के मौके पर आपसी मनमुटाव खत्म कर एक दूसरे से गले लगाकर ईद की बधाई दें। नफरतों को मिटाकर आपस में भाईचारा कायम करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करें। संवाद