फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy procurement nearing its end

Yamuna Nagar News: समाप्ति की तरफ धान की खरीद

Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement nearing its end
जगाधरी अनाज मंडी में फसल की उठान में लगे ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में धान की आवक अब न के बराबर रह गई है। खेतों में दूर-दूर तक कहीं धान की फसल दिखाई नहीं दे रही। धान की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 में से नौ मंडियों में धान की आवक बिल्कुल भी नहीं हो रही। जिन मंडियों में धान आ रहा है वह भी न के बराबर है।
एक दिन पहले चार मंडियों में केवल 624 मीट्रिक टन धान ही आया। मंडियों में अभी तक 624786 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें से 608719 मीट्रिक टन धान का उठान एजेंसियों की ओर किया जा चुका है। यह उठान कुल खरीद का 97.43 प्रतिशत है। मंडियों से केवल 16067 मीट्रिक टन धान का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

व्यासपुर, छछरौली, गुमथला राव, जगाधरी, जठलाना, खारवन, रादौर, रसूलपुर व यमुनानगर में अब धान आना बंद हो गया है। वहीं प्रतापनगर मंडी में 08 एमटी, सरस्वतीनगर में 177 एमटी, रणजीतपुर में 84 एमटी, साढौरा में 355 एमटी धान की खरीद हुई। मंडियों में जो धान आया है उसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2,89,333 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2,17,481 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 1,17,973 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 57,836 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 76,803 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 8,628 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 84,284 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 3,382 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 5,270 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 1,15,680 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

इसके अलावा सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 1,14,189 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 58,966 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 50,107 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 14,173 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 34,980 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 489 मीट्रिक टन धान की खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed