फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy arrival slow in grain markets

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में धान की आवक सुस्त

Sun, 15 Oct 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrival slow in grain markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस साल धान की पैदावार बंपर है। इसके बावजूद अनाज मंडियों में धान की आवक की रफ्तार सुस्त है। गत वर्ष के मुकाबले अभी तक मंडियों में धान कम पहुंचा है। अभी तक 338526 मीट्रिक टन धान की मंडियों में खरीद हो चुकी है। पिछले साल धान का खरीद सीजन एक अक्तूबर को शुरू हुआ था। वहीं इस बार सीजन पांच दिन पहले ही शुरू हो गया था।
मंडियों की आवक में अभी और भी कमी आने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने 15 से 17 अक्तूबर तक मौसम के खराब होने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे खेतों में धान की कटाई प्रभावित हो सकती है। इस सीजन में अनाज मंडियों में पहले सप्ताह से ही धान की आवक कम रही है।
विज्ञापन

पहले सप्ताह में मंडियों में एक लाख एमटी धान भी नहीं पहुंचा था। जबकि दूसरे सप्ताह में एक लाख एमटी से अधिक धान की अधिक आवक हुई। अब अनाज मंडियों में धान बेचने के लिए किसानों की लाइन तो लग रही है, लेकिन पिछले साल से कम है। रविवार को छुट्टी के चलते धान की खरीद बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद भले न हो लेकिन किसान मंडियों में धान लेकर आ सकते हैं। जिला प्रशासन ने इस बार सात लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। वहीं मंडियों में धान के उठान में तेजी देखने को मिल रही है। मंडियों से अब 84 प्रतिशत धान का खरीद एजेंसियों ने उठान कर दिया है। अब तक 283623 एमटी धान का उठान कराया जा चुका है। मंडियों में करीब 54903 एमटी धान ही बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed